Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में 9 दिन में दूसरी गोवंश अवशेष की घटना:खेत में मिले जानवर के अवशेष, पुलिस ने मामला दर्ज किया, लोगों ने कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के बिशुनापुर पड़वलिया गांव में एक खेत से गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना राजू मिश्रा के खेत में सामने आई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में अवशेषों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह 9 दिनों के भीतर सिरसिया थाना क्षेत्र में गोवंश से जुड़ी दूसरी घटना है। इससे पहले, 8 फरवरी की रात ग्राम संतलिया दाखिला बलनपुर बसंतपुर में एक गाय की बछिया की हत्या का मामला सामने आया था। उस मामले में वादी मनीराम पुत्र अमेरिका प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 16 फरवरी को इस पिछली घटना का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए गए हथियार, दो मोटरसाइकिल और एक भारूही बंदूक बरामद की गई थी। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया था। लगातार दूसरी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय समाज सेवा दल हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय ने इस दूसरी वारदात को चिंताजनक बताते हुए प्रशासन से कानून-व्यवस्था को और कड़ा करने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि प्रथम दृष्टया अवशेष गोवंश के ही प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधान भवन के सामने महिला का सुसाइड का प्रयास:ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुंची, स्कूटी से निकाला पेट्रोल
    Next Article
    कौशांबी में कार-मोपेड टक्कर, युवक की मौत:पिपरी थाना क्षेत्र में घायल सोने लाल ने प्रयागराज में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment