Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक निधि से 200 से ज्यादा सड़कें बनवाई:हाथरस विधायक अंजुला माहौर बोलीं- मेडिकल कॉलेज बनवाऊंगी, टिकट मिला तो एक लाख प्लस वोट से जीतूंगी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक काम हुए हैं। विधायक ने अपने कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट को पूरे करने का वादा किया है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल के कार्यकाल में आप खुद को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: नंबर देना हमारा काम नहीं है। यह जनता जनार्दन तय करेगी कि मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरी हूं या नहीं। सवाल: इन चार सालों में आपका सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: मेरे कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। 114 साल पुराने मेला श्री दाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित कराया गया। सासनी क्षेत्र में हनुमान चौकी, हाथुरसी मैया मंदिर, बाबुलनाथ मंदिर और शहीद स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण कराया। हाथरस-जलेसर रोड की हालत बेहद खराब थी, जिसे बनवाया गया। इसके अलावा सासनी-नानऊ रोड, विजयगढ़ रोड, बिलखौरा मार्ग समेत सात बड़े मार्गों का निर्माण कराया गया। कैलोरा चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई, साथ ही राजा महेंद्र प्रताप की मूर्ति और अशोक चक्र भी लगवाया। अपनी विधायक निधि से 200 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया, जबकि मंडी समिति के माध्यम से 25-30 सड़कें बनवाई गईं। 100 बेड का जिला अस्पताल तैयार हो चुका है। आगे ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस, जीएसटी कार्यालय, महिला अस्पताल, बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण, दो रिंग रोड, मिनी स्टेडियम और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे कई प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। मेडिकल कॉलेज भी जल्द बनने की दिशा में है। सवाल: कौन सा काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: मैं चाहती हूं कि हाथरस में जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहद जरूरी हैं। सवाल: मेडिकल कॉलेज बनने में क्या रुकावट है? जवाब: हाल ही में मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पर अलग से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के लिए दावेदारी करेंगी? जवाब: यह निर्णय पार्टी और जनता पर निर्भर करता है। सवाल: पार्टी आपको दोबारा टिकट क्यों दे? जवाब: मैं पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हूं और टिकट की दावेदारी करूंगी। मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा और मैं एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करूंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या:कैलादेवी से दर्शन कर लौटा था, शव के पास रखा मिला खाना
    Next Article
    उन्नाव DM ने गौशालाओं की समीक्षा की:नवाबगंज छोड़कर सभी BDO का वेतन रोकने का आदेश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment