Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक प्रदीप चौधरी बोले–शहर को जाम मुक्त कराना है:बुलंदशहर को मेट्रो से जोड़कर दम लूंगा, भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया, 15 घंटे क्षेत्र में बिताता हूं

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर सदर सीट से पहली बार विधायक बने प्रदीप चौधरी ने दावा किया है कि उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं और भ्रष्टाचार पर कभी समझौता नहीं किया। उनका कहना है कि बुलंदशहर को मेट्रो से जोड़कर ही दम लेंगे। प्रदीप चौधरी का राजनीतिक सफर जिला पंचायत की राजनीति से शुरू हुआ। 2015 में वह जिला पंचायत सदस्य बने और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अविश्वास प्रस्ताव के बाद करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार से जोड़ा। इस मुद्दे को उन्होंने विधायक बनने के बाद भी जोर-शोर से उठाया। मामले में एसआईटी गठित हुई, जिसके बाद कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा। भास्कर रिपोर्टर ने बुलंदशहर विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैंने इतने विकास कार्य कराए हैं कि मैं खुद को 10 में से 11 नंबर ही दूंगा। मैं क्यों कम नंबर दूंगा? सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: अब उत्तर प्रदेश के बारे में देश की धारणा बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को नया आयाम दिया है। जब मैं जिला पंचायत अध्यक्ष बना, तब जितने भी भ्रष्टाचारी थे, उनके खिलाफ मैंने आवाज बुलंद की। सभी घोटालेबाज एक हो गए और मुझे पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैंने पद छोड़ना मंजूर किया, लेकिन भ्रष्ट लोगों के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। जब विधायक बना तो मैंने अपनी जनता से कहा कि आपको अपना विधायक ढूंढने की जरूरत नहीं है, वह आपको आपके गांव में ही खड़ा मिलेगा। मैं प्रतिदिन अपने ग्रामीण अंचल में 5 से 7 घंटे बिताता हूं। मेरे प्रस्ताव पर मेरी विधानसभा में 700 से 800 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए हमने डीएवी फ्लाईओवर से लेकर मिर्जापुर तक 4 लेन का प्रस्ताव भेजा। 68 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए। काली नदी पर पुल बनाया गया। डीएवी से महाराणा प्रताप चौक तक करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया गया। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: बुलंदशहर शहर को जाम से मुक्ति दिलाना अभी बाकी है। सबसे बड़ी समस्या जाम की है। मेरी इच्छा है कि बुलंदशहर में मेट्रो लाई जाए। यहां एक बाईपास रिंग रोड बनना जरूरी है, क्योंकि सारा ट्रैफिक शहर के भीतर से गुजरता है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यह सवाल पूछना उचित नहीं है। टिकट देना या न देना पार्टी का काम है। हम पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। पार्टी सर्वे करती है और संगठन तय करता है कि चुनाव कौन लड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत ने उद्यमियों की बढ़ाई टेंशन:कई प्रमुख कलस्टर प्रभावित, उद्यमी बोले- जल्द समाधान ना निकला तो बंद करने पड़ेंगे प्रतिष्ठान
    Next Article
    मैं पहला विधायक जो कभी विदेश नहीं गया:सपा MLA धर्मराज यादव बोले– सरकार रहती तो बाराबंकी को हजरतगंज बना देता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment