Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया:परौर में ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    23 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परौर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहजहांपुर के आल्हागंज थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रिंकी (28) की शादी करीब पांच साल पहले परौर थाना क्षेत्र के निवासी युवक से हुई थी। करीब तीन महीने पहले रिंकी के पति की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो चुकी है। अरविंद का आरोप है कि गुरुवार सुबह उसे पता चला कि उसकी बहन रिंकी की मौत फांसी लगाकर हो गई है। उसने ससुर, सास, जेठ, ननद और देवर सहित ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुरुवार सुबह रिंकी को उसके ससुराली मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लाए थे। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। मायके वालों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग महिला के शव को अस्पताल के गेट पर छोड़कर भाग गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा हंगामा करने पर परौर थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो मासूम बच्चे भी हैं। परौर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण का निरीक्षण किया:शाहजहांपुर में अधिकारियों को कार्य में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
    Next Article
    गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप को सदन में लगी फटकार:स्पीकर सतीश महाना के मना करने के बाद भी लगातार बोले जा रहे थे मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment