Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख

    1 day ago

    1

    0

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को कहा कि चीन को लगता था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे कोविड-19 महामारी के लिए दोषी ठहरा रहा है और कलंकित कर रहा है, इसी धारणा के कारण बाहरी दुनिया के प्रति उसका रवैया कठोर हो गया तथा उसने अपनी सीमाओं के भीतर सख्त प्रतिबंध लागू किए। मिसरी ने कश्मीरी पंडितों के एक संगठन की ओर से आयोजित ‘इक्वात ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए चीन में भारत के राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आई प्रमुख चुनौतियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच अभूतपूर्व झड़प हुई थी।उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्षों में पहली बार वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों को जनहानि हुई थी। मिसरी ने कहा कि इस स्थिति को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बनाने वाली बात यह थी कि यह घटना कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान हुई थी। इसके कारण संवाद करने, चीन की आंतरिक धारणाओं को समझने और दिल्ली आने-जाने पर कड़ी पाबंदियां थीं।विदेश सचिव ने कहा, “उस दौरान यात्रा करना बेहद कठिन था। कोविड के समय जब भी आप चीन से बाहर जाते थे, तो लौटने पर अनिवार्य रूप से 21 दिन पृथकवास में रहना पड़ता था। दिल्ली की एक दिन की यात्रा के बाद भी 21 दिन का ‘वनवास’ झेलना पड़ता था।” मिसरी ने कहा, “कोविड ने बहुपक्षीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय स्तर पर पहले ही काफी तनाव पैदा कर रखा था, क्योंकि चीनियों को लग रहा था कि उन्हें कलंकित किया जा रहा है और महामारी के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।” मिसरी के अनुसार, भारत ने महामारी के लिए कभी चीन पर उंगली नहीं उठाई।हालांकि, चीन को लग रहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसे कठघरे में खड़ा करने पर आमादा है। उन्होंने कहा, “इसलिए कुछ समय तक समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति उनकी प्रतिक्रिया और रवैया काफी कठोर रहा।” उन्होंने कहा कि यही वजह थी कि चीन ने अपने नागरिकों पर लंबे समय तक सख्त प्रतिबंध लागू रखे। विदेश सचिव ने अपनी कश्मीरी पंडित जड़ों के बारे में भी बात की।उन्होंने कहा, “कश्मीरी डीएनए, कश्मीरियत और वे सभी चीजें, जो आपके भीतर रची-बसी हैं तथा जिन्हें आप सीखते और अपनाते हैं, मेरी जीवन-यात्रा का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Cabinet ने दी मंजूरी, ड्रग्स मामलों के निपटारे को बनेंगी 35 Special NDPS Courts
    Next Article
    Odisha Landslide: लापता 12 ग्रामीणों की तलाश में जुटी Indian Navy, अत्याधुनिक उपकरणों से होगा रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment