Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

    14 hours ago

    1

    0

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। पुतिन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों की रचनात्मक द्विपक्षीय साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध ‘‘विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ की भावना के साथ सफलतापूर्वक मजबूत हो रहे हैं।इसे भी पढ़ें: लाल किले से PM Modi का बड़ा एलान, सुरक्षित आपूर्ति के लिए Critical Minerals मिशन पर काम कर रहा भारतउन्होंने यह भी कहा कि वह सितंबर में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करने वाले हैं। पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ‘‘आपका देश आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर उचित रूप से काफी प्रतिष्ठा रखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूस-भारत संबंध विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के तहत सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं।’’ रूसी राष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि मॉस्को और नयी दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक सहयोग कर रहे हैं तथा संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), ब्रिक्स और अन्य बहुपक्षीय मंचों के ढांचे के भीतर आपस में गहरा समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, हम अपने मित्रवत लोगों के लाभ के लिए और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को मजबूत करने के हित में रचनात्मक रूस-भारत साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव
    Next Article
    Israel के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर भारत से घनिष्ठ मित्रता और मजबूत करने की जताई उम्मीद

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment