Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    वृंदावन स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण (प्रेमानंद जी महाराज) के केलि कुंज आश्रम से तीन जुलाई से लापता 17 वर्षीय किशोर के परिजनों ने आश्रम परिसर के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। यह घटनाक्रम 25 सितंबर को एक शिष्य द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी किए जाने के बाद सामने आया है। हाथरस जिले के निवासी अनुज चौधरी ने 26 जून को केलि कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद से दीक्षा ली थी। अनुज के पिता राजवीर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि दीक्षा लेने के बाद 26 जून को अनुज घर लौट आया था। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को वह फिर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम गया था। उसके पास तीन पुस्तकें और तुलसी की एक माला थी। राजवीर बताया कि इसके बाद से परिवार को अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने आरोप लगाया कि आश्रम प्रबंधन ने न तो उन्हें आश्रम में प्रवेश करने दिया और न ही उनके बेटे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी। राजवीर ने कहा कि 25 सितंबर को केलि कुंज में एक शिष्य की खुदकुशी की घटना के बाद उनका परिवार चिंतित हो गया। नाराज परिजनों ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार को आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। वृंदावन के पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार दोपहर इस मामले की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि अनुज के माता-पिता ने पांच जुलाई को हाथरस जिले के सादाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उनका बेटा कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसके बाद माता-पिता वृंदावन आए और आरोप लगाया कि उनका बेटा आश्रम में है तथा आश्रम प्रबंधन उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम प्रबंधन से बात की और जांच में पता चला कि अनुज ने 26 जून को आश्रम में दीक्षा ली थी, लेकिन वह वहां रह नहीं रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार को इस स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि अनुज को ढूंढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam NRC से बाहर 19 लाख लोगों को rejection slip अभी नहीं, Supreme Court में केंद्र का जवाब
    Next Article
    Asian Games में भारत का परचम, गोल्फ और पुरुष T20 क्रिकेट में जीते स्वर्ण पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment