Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में तुरंत छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों में से एक का नेतृत्व करने वाले बनर्जी ने यह भी कहा कि उनका गुट पार्टी में छात्र नेताओं के पद पर रहने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करने पर विचार कर रहा है।उन्होंने तृणमूल के अपने गुट के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी एकमात्र मांग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के चुनाव कराने की है, क्योंकि इसके बिना छात्रों का आंदोलन प्रभावित होगा।’’ बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की गलतियों का फायदा उठाकर भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन अब भाजपा छात्र संगठनों के चुनाव कराने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि छात्र संघों के चुनाव होंगे या नहीं।’’ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के गुट की ओर से ऋतब्रत बनर्जी पर अक्सर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। टीएमसी के छात्र शाखा का नाम तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    Jual Oram बोले: Rourkela मामले में गिरफ्तार सहयोगी पर कानूनी कार्रवाई से आपत्ति नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment