Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal: सरकारी अस्पतालों में Durga Puja पर लंबी छुट्टी बंद, लागू होगा ड्यूटी रोस्टर

    39 minutes from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के दौरान दी जाने वाली लंबी छुट्टियों की व्यवस्था अगले साल से समाप्त करेगी और ऐसा ड्यूटी रोस्टर लागू करेगी ताकि चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय ने यह जानकारी दी। मुखोपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद से एक अलिखित नियम चला आ रहा है जिसके तहत दुर्गा पूजा के छठे दिन ‘षष्ठी’ से छुट्टियां शुरू होती हैं और लक्ष्मी पूजा तक जारी रहती हैं।उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘अगले साल से यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।’’ मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों की तरह नहीं है। यह आपातकालीन सेवाएं देने वाला विभाग है। लोगों को सप्ताह के सात दिन, चौबीस घंटे सेवाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।’’ उन्होंने कहा कि अगले साल दुर्गा पूजा के दौरान ‘सप्तमी’ से ‘दशमी’ तक अस्पतालों के कर्मचारियों के लिए ड्यूटी का रोस्टर लागू किया जाएगा।मंत्री ने कहा, ‘‘जो कर्मचारी फिलहाल छुट्टी पर हैं, उन्हें भी आज से काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों के लिए ड्यूटी का कोई तय रोस्टर नहीं होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पतालों में उपलब्ध रहना होगा। यह घोषणा उन खबरों के सामने आने के बाद की गई है, जिनमें कहा गया था कि त्योहार के दौरान चिकित्सक और अन्य अधिकारी अस्पतालों से अनुपस्थित रहे। कुछ कर्मचारियों पर बिना अनुमति छुट्टी लेने के भी आरोप लगे थे।इसके बाद मुखोपाध्याय ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक बात है। सरकारी कर्मचारी जनसेवक हैं।स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा विभाग है। हमारे लिए कोई त्योहार नहीं है। हमें सप्ताह के सात दिन, चौबीस घंटे काम करना होता है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress MLA Sandeep Varier की कार का टायर फटा, दीवार से टकराने के बाद बाल-बाल बचे
    Next Article
    Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment