Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    WTC में टीम बढ़ाकर 12 करने पर ICC की बैठक:फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है, वनडे के फ्यूचर पर भी फैसला

    5 hours ago

    1

    0

    ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने, वनडे मैचों के फ्यूचर और 2027 से 2031 तक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर तय करने जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही टी-20 फ्रेंचाइजी लीगों पर ICC अपना नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है। इनका असर IPL, UAE की इंटरनेशनल लीग (ILT20) और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) पर पड़ सकता है। बैठक में अफगानिस्तान की रिफ्यूजी महिला टीम पर भी चर्चा होगी। WTC में अभी 9 टीमें हिस्सा लेती हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हुई थी। इसमें अलग-अलग देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एक चैंपियनशिप का हिस्सा बनाया जाता है। टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक मिलते हैं और आखिरी में टॉप दो टीमें फाइनल खेलती हैं। मौजूदा व्यवस्था में ICC के 12 फुल मेंबर देशों में से 9 ही WTC में हिस्सा लेते हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को इसमें जगह नहीं मिली है। 2027 से 2031 तक का क्रिकेट कैलेंडर तैयार होगा ICC की बैठक में अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर भी चर्चा होगी। FTP वह कार्यक्रम है, जिसके तहत सदस्य देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का समय और आयोजन तय किया जाता है। इसमें टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल होते हैं। मौजूदा FTP मार्च 2027 में समाप्त होगा। अगले साइकल के लिए ज्यादातर देशों के बीच सीरीज को लेकर सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड 2028 में जिम्बाब्वे का दौरा कर सकता है। इस दौरान कम से कम एक टेस्ट मैच खेले जाने की संभावना है। दोनों देशों के बीच जिम्बाब्वे में आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2004 में हुई थी। साउथ अफ्रीका 2027 में जिम्बाब्वे का टेस्ट दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलिया के भी अगले साइकल में वहां जाने की संभावना है, लेकिन इस दौरे में टेस्ट मैच होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इन सीरीज से जिम्बाब्वे को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं। वनडे मैच कम हो सकते हैं, 2030-31 में ज्यादा मुकाबले ICC ने टेस्ट, वनडे और टी-20 के भविष्य को लेकर मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकिन्से से समीक्षा कराई है। इसकी रिपोर्ट बाली में बोर्ड के सामने रखी जाएगी। इसमें तीनों प्रारूपों की लोकप्रियता, उनके कैलेंडर और भविष्य की भूमिका को लेकर सुझाव दिए गए हैं। इस समीक्षा में वनडे क्रिकेट पर खास ध्यान रहने की उम्मीद है। टेस्ट और टी-20 के बीच 50 ओवर के प्रारूप की जगह को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। टी-20 लीगों और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ICC अगले FTP में वनडे मैचों की संख्या घटाने पर विचार कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, द्विपक्षीय वनडे मुकाबले मुख्य रूप से 2030 और 2031 में रखे जा सकते हैं। इसकी वजह 2031 का वनडे वर्ल्ड कप है। टूर्नामेंट से पहले टीमों को 50 ओवर के प्रारूप में तैयारी का पर्याप्त समय देना होगा। फ्रेंचाइजी लीगों में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है ICC की फ्रेंचाइजी लीग समीक्षा समिति ने मौजूदा विदेशी खिलाड़ी सीमा को सभी लीगों पर लागू करने की सिफारिश की है। 2023 में ICC ने नई फ्रेंचाइजी लीगों के लिए एक प्लेइंग इलेवन में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ियों की सीमा तय की थी। उस समय पहले से चल रही कुछ लीगों को छूट दी गई थी। ILT20 और MLC भी इसी छूट के तहत ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को उतारती हैं। ICC लीग की मंजूरी की जांच कर सकेगा अभी किसी फुल मेंबर देश में घरेलू फ्रेंचाइजी लीग को मंजूरी देने का अधिकार वहां के क्रिकेट बोर्ड के पास है। उदाहरण के लिए भारत में IPL को BCCI मंजूरी देता है। मौजूदा नियमों के तहत ICC फुल मेंबर बोर्ड की ओर से दी गई मंजूरी में सीधे दखल नहीं दे सकता। एसोसिएट सदस्य देशों की लीगों को अतिरिक्त ICC मंजूरी की जरूरत होती है। समीक्षा समिति इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। सिफारिश के मुताबिक, ICC किसी फुल मेंबर बोर्ड की ओर से दी गई मंजूरी की समीक्षा या ऑडिट कर सकेगा। अगर बोर्ड ने नियमों और अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया है, तो ICC मंजूरी देने की प्रक्रिया अपने हाथ में ले सकता है। गंभीर गड़बड़ी मिलने पर नई लीग का आवेदन खारिज करने या पहले से मिली मंजूरी वापस लेने का अधिकार भी उसे मिल सकता है। बेटिंग कंपनियां टीमों और लीगों को स्पॉन्सर नहीं कर सकेंगी समिति ने बेटिंग कंपनियों और उनकी ओर से काम करने वाली सहयोगी कंपनियों को लीग या टीमों की स्पॉन्सरशिप से बाहर रखने की सिफारिश की है। ऐसी कंपनियों के जरिए उन देशों में भी सट्टेबाजी को बढ़ावा मिल सकता है, जहां यह गैरकानूनी है। अफगानिस्तान की रिफ्यूजी महिला टीम पर भी चर्चा ICC की बैठक में अफगानिस्तान की रिफ्यूजी महिला क्रिकेट टीम के भविष्य पर भी चर्चा होगी। इसके लिए ICC ने इस साल एक टास्क फोर्स बनाई थी। यह कमेटी खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और मैचों का कार्यक्रम तैयार कर रही है, ताकि टीम 2030 में संभावित क्वालिफिकेशन की तैयारी कर सके। टास्क फोर्स बैठक में आगे की योजना पेश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेम्स एंडरसन काउंटी टीम सरे से खेलेंगे:25 साल लंकाशायर में रहे, टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; 2026 सीजन में 50 विकेट लिए थे
    Next Article
    न्यूजीलैंड ने फुटबॉल मैच में भारत को 5-0 से हराया:पहले हाफ में 3 गोल, जेसी रैंडल ने दो बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment