Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेम्स एंडरसन काउंटी टीम सरे से खेलेंगे:25 साल लंकाशायर में रहे, टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; 2026 सीजन में 50 विकेट लिए थे

    3 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2027 में काउंटी चैंपियनशिप में सरे की टीम से खेलेंगे। 25 साल तक एंडरसन लंकाशायर से जुड़े रहे, लेकिन टीम ने अगले सीजन के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके 44 साल के एंडरसन ने 2026 के काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 विकेट लिए और लंकाशायर के प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। लंकाशायर से अलग होने पर एंडरसन निराश हुए एंडरसन ने लंकाशायर से विदाई के तरीके पर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा था- 'अगर फैसला मेरे हाथ में होता, तो यह रिश्ता इस तरह खत्म नहीं होता।' इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी लंकाशायर के इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने क्लब के रवैये को अपमानजनक बताया था। अब एंडरसन सरे के साथ अपने करियर का नया अध्याय शुरू करेंगे। यहां उनकी मुलाकात इंग्लैंड के पूर्व साथी एलेक स्टीवर्ट से होगी, जो फिलहाल सरे मेंस क्रिकेट के डायरेक्टर हैं। सरे के साथ जुड़ने पर क्या बोले एंडरसन एंडरसन ने सरे से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- ‘सरे जैसे क्लब से जुड़ना सम्मान की बात है। मैं अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं और यह क्लब काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए खेलता है।’ सरे डायरेक्टर बोले- युवा गेंदबाजों को मिलेगा अनुभव सरे के डायरेक्टर एलेक स्टीवर्ट ने एंडरसन के अनुभव और पिछले सीजन के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2026 काउंटी चैंपियनशिप में 50 विकेट लेना साबित करता है कि एंडरसन अब भी देश के बेस्ट गेंदबाजों में शामिल हैं। स्टीवर्ट के मुताबिक, टीम के युवा गेंदबाजों को एंडरसन के साथ ट्रेनिंग करने, खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। द ओवल में तोड़ा था मैक्ग्रा का रिकॉर्ड एंडरसन के लिए सरे का घरेलू मैदान द ओवल खास रहा है। 2018 में इसी मैदान पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में किसी तेज गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। मोहम्मद शमी को आउट कर उन्होंने अपना 564वां टेस्ट विकेट हासिल किया था। एंडरसन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 911 विकेट लिए। इनमें टेस्ट क्रिकेट के 704 विकेट शामिल हैं, जो किसी तेज गेंदबाज के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हैं। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 25 साल बाद लंकाशायर से नहीं खेलेंगे जेम्स एंडरसन:काउंटी टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर बोले- फैसला मेरे हाथ में नहीं था इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब काउंटी टीम लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे। लंकाशायर ने उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के लिए नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही क्लब के साथ उनका 25 साल का जुड़ाव खत्म हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाए:डी सिल्वा ने 167 और मेंडिस ने 119 रन बनाए; साकिब खान ने 7 विकेट लिए
    Next Article
    WTC में टीम बढ़ाकर 12 करने पर ICC की बैठक:फ्रेंचाइजी लीगों विदेशी खिलाड़ियों की संख्या घट सकती है, वनडे के फ्यूचर पर भी फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment