Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये पहली सरकार जो विदाई से पहले घूमने जा रही:प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएम के विदेश दौरे पर ली चुटकी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रोज इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के विदेश दौरे पर चुटकी ली। कहा, “हमारी संस्कृति और परंपरा यह है कि हम विदाई के बाद घूमने जाते हैं। यह पहली सरकार और पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए। सुनने में आया है कि जेपी एनआईसी की सफाई होना शुरू हो गई है। जयप्रकाश जी को याद कीजिए, उनकी संपूर्ण क्रांति। जब बीजेपी को खुद को समाजवादी विचारधारा के करीब दिखाना था, तब उन्होंने जेपी की तस्वीर लगाकर अपना पहला अधिवेशन किया था, जिसमें उनके पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बने थे। जब इन्हें समाजवादी चिंतक बनना था तो उन्होंने जेपी की तस्वीर का इस्तेमाल किया। आज जेपी एनआईसी की सफाई हो रही है। यह साबित करता है कि पहले अंदर, फिर और अंदर, और उसके बाद यह सरकार जाने वाली है।” शंकराचार्य प्रकरण बीजेपी की साजिश शंकराचार्य प्रकरण पर कहा, “मैं धन्यवाद देना चाहता हूं और हमें पूरी उम्मीद थी कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन हमें आप सबको सावधान रहना चाहिए। यह बीजेपी की साजिश है। वह अपने विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाती है। न केवल शंकराचार्य, बल्कि दिल्ली में भी अरविंद जी को न्याय मिला है। 2027 में सपा और पीडीए की सरकार बनने जा रही है। सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए हम लोग पीडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं।” ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि पूज्यनीय शंकराचार्य जी के साथ सबको आ जाना चाहिए, उन्हें सम्मान दिलाने के लिए। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ है, उससे वे पीड़ित, दुखी और अपमानित हुए हैं। हम सबको उनके साथ आना चाहिए। जो भी पीड़ित, दुखी और अपमानित होगा, हम उसके साथ हैं।” इतिहास बनाया जाता है, बदला नहीं जाता इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने पर उन्होंने कहा, “प्रयागराज, इलाहाबाद, त्रिवेणी संगम — हम इतिहास बना सकते हैं, लेकिन इतिहास बदल नहीं सकता। जियोग्राफी नहीं बदलती। हम कितना भी कर लें, लेकिन इलाहाबादी अमरूद इलाहाबादी ही है, वह प्रयागराज अमरूद नहीं बन पाया।” 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी प्रयागराज बदहाल महंगाई और बेरोजगारी पर उन्होंने कहा, “बीजेपी हटेगी तो महंगाई कम होगी। बीजेपी हटेगी तो रोजगार मिलेगा। बीजेपी हटेगी तो न्याय मिलेगा। समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि हर जिले का एक मेनिफेस्टो बनाया जाएगा। प्रयागराज में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन अगर 10 साल का हिसाब-किताब लगाएं, तो इसके बाद भी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग यहां आते हैं, उनके मुताबिक यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर वैसा नहीं बना। यहां लूट और बेईमानी हुई है। समाजवादी सरकार बनेगी तो हम दिखाएंगे कि प्रयागराज को आधुनिक शहर कैसे बनाया जाता है। 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी यहां जाम लगता है। 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी इलाज की व्यवस्था ठीक नहीं है। गंगा अभी भी मैली बह रही है। जब हमारा हवाई जहाज ऊपर से गुजरा तो दिखाई दिया कि यमुना में सीधा नाला गिर रहा है।” दोनों इंजन टकरा रहे डिप्टी सीएम पर साजिश रचने के आरोप पर उन्होंने कहा, “एक पूरब जा रहा है और एक पश्चिम जा रहा है। एक जापान तो दूसरा जर्मनी जा रहा है। दोनों इंजन टकरा रहे हैं। डिप्टी सीएम, सीएम को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। डिप्टी सीएम, सीएम के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। जापान गए लेकिन क्योटो नहीं देखा मुख्यमंत्री जी जापान गए लेकिन क्योटो नहीं देखा। जो झगड़ा यहां चल रहा है, वह जापान में भी दिखाई दे रहा है। उधर हमारे डिप्टी सीएम मर्सिडीज गाड़ी का म्यूजियम भी देखने नहीं गए। म्यूजियम इसलिए नहीं गए क्योंकि किसी ने बता दिया कि गाड़ी देख सकते हैं, लेकिन उसकी सीट पर नहीं बैठ सकते।” हिंदुस्तान गुलदस्ता, जिसमें कई रंग के फूल रोजा इफ्तार में शामिल होकर उन्होंने कहा, “रोजा इफ्तार में सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। यही हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान है। यह एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग रंग के फूल हैं। हम सदियों से इसी तरह मिलजुलकर रहते आए हैं।” करीब सवा दो घंटे तक रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को प्रयागराज में सवा दो घंटे रहे। वह पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। चौफटका में शेरवानी इंडस्ट्रीज के परिसर में आयाेजित इस कार्यक्रम में समर्थकों से भी मिले। सलीम इकबाल शेरवानी के सिविल लाइंस स्थित घर भी गए। शाम 7:15 मिनट पर प्राइवेट एयरक्राफ्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 6 करोड़ की फर्जी आईटीसी चोरी का खुलासा:फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी फर्म रजिस्टर कराई, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त प्रभार मिला:देवरिया में शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद संभाला कार्यभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment