Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 6 करोड़ की फर्जी आईटीसी चोरी का खुलासा:फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी फर्म रजिस्टर कराई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने फर्जी अंतर्राष्ट्रीय जीएसटी फर्म बनाकर करीब 6 करोड़ रुपए की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक पेन कार्ड बरामद किया गया है। मामला राज्य कर अधिकारी खंड-07 जयपुर हाउस, लोहामंडी की ओर से दर्ज कराया गया था। अवैध कुमार ट्रेडर्स के खिलाफ आईटीसी चोरी के संबंध में थाना लोहामंडी में केस दर्ज हुआ था। थाना लोहामंडी, साइबर/सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने साक्ष्य संकलन के आधार पर जांच की। जांच में गोविंद गोयल, तुषार सारस्वत और कपिल शर्मा के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने 27 फरवरी को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों अंशु उर्फ अक्षय, रिषभ उर्फ लाल यादव, लक्की, शिवम उर्फ चच्चा और यूनिस के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म रजिस्टर कराई। इसके जरिए सरकार से करीब 6 करोड़ रुपये की आईटीसी की चोरी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में करीब आठ फर्मों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने मामले में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीसीए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 मार्च तक बढ़ी:अब तक 1670 पंजीकरण, अंडर-16 और अंडर-19 का होगा ट्रायल
    Next Article
    ये पहली सरकार जो विदाई से पहले घूमने जा रही:प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएम के विदेश दौरे पर ली चुटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment