Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-जिन्होंने राम को नकारा, अयोध्या जाने को मचल रहे:मेरे आने से रामपुर का मौसम शिमला जैसा हो जाता है

    15 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने मंगलवार को रामपुर में कहा- अयोध्या आज त्रेतायुग की याद दिलाती है। राम की भक्ति की वकालत आज वो लोग कर रहे हैं जो 2017 से पहले 'जय श्रीराम' बोलने पर लाठी मारते थे। 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा देने वाले रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे। ये आपकी आस्था और वोट की ताकत है कि उनको आपका पिछलग्गू बनना पड़ रहा है। अब उन्हें अपने पाप और कर्मों पर पश्चाताप हो रहा है। सीएम ने कहा- कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकार चुकी थी, आज वो भी कहती है कि राम सबके हैं। सब अयोध्या जाने के लिए मचल रहे हैं। लेकिन, श्रीराम तो ब्रह्मांड के स्वामी हैं। वो जानते हैं कि सही कौन है और गलत कौन है। कौन सच्ची श्रद्धा रखता है। कौन आडंबर करता है। योगी ने कहा- जब भी मैं रामपुर आता हूं, यहां का मौसम शिमला जैसा हो जाता है। कल तक उमस भरी गर्मी थी और आज मौसम कितना सुहाना है। योगी ने रामपुर में ₹690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। दरअसल, रामपुर सपा के पूर्व नेता आजम खान का गढ़ रहा है। वह 10 बार यहां से विधानसभा और सांसदी का चुनाव जीते हैं। फिलहाल, बेटे अब्दुल्ला के फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में वह अभी रामपुर जेल में बंद है। योगी के संबोधन की बड़ी बातें- ‘पहचान का संकट था, न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी’ सीएम ने कहा- 2017 से पहले यूपी के सामने पहचान का संकट था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। किसान आत्महत्या को मजबूर था। सरकारी भर्ती निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी कमाने निकल पड़ती थी। कोर्ट को भर्तियां रद्द करनी पड़ती थीं। सरकार के पास पैसा नहीं होता था। विकास केवल दो परिवारों तक सीमित था- सैफई परिवार और रामपुर का एक विशेष परिवार। 'सत्ता जब निरंकुश होती है तो अन्याय का पर्याय बन जाती है' सीएम योगी ने कहा- 2017 के पहले और 2017 बाद का रामपुर सबके सामने है। एक समय था, जब गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था। वाल्मीकि समाज के लोगों को उनकी जमीनों से वंचित किया जाता था। सत्ता जब निरंकुश होती है तो अन्याय का पर्याय बन जाती है। सपा की निरंकुश सत्ता बदलने के बाद रामपुर को नई पहचान मिली। अब यहां विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो योजनाएं पहले असंभव थीं, आज पूरी हो रही हैं योगी ने कहा- मिलक विधायक राजबाला सिंह और बिलासपुर विधायक बलदेव सिंह औलख ने उन्हें बताया कि जो योजनाएं पहले असंभव लगती थीं, वे आज डबल इंजन सरकार में पूरी हो रही हैं। मोदी जी पर जनता का विश्वास ही आज इस विकास का आधार है। उन्हीं के नेतृत्व में यूपी आज देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में खड़ा है। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला, किसानों को सर्वाधिक अनुदान देने वाला, सबसे ज्यादा खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथनॉल उत्पादन करने वाला प्रदेश बन चुका है। ‘सपा ने कांवड़ यात्रा रोकने की बात की, हमने माहौल बदला’ सीएम ने कहा- कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देंगे। त्योहारों से पहले दंगे हो जाते थे। कोई त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था। आज कांवड़ यात्रा बिना रोक-टोक निकलती है, भव्य दुर्गा पूजा होती है। सपा ने जिस कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगाई थी, आज हमने कृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी की बाधाएं दूर कर उत्तर प्रदेश का माहौल बदल दिया है। ‘अयोध्या, काशी और महाकुंभ देखकर विपक्ष को चिढ़ है’ योगी ने कहा- उन्हें चिढ़ है कि अयोध्या इतनी सुंदर कैसे हो गई, काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विंध्यवासिनी धाम का कायाकल्प कैसे हो गया, महाकुंभ इतना भव्य कैसे हो गया? मथुरा-वृंदावन और अन्य तीर्थों के पुनरोद्धार से भी उन्हें परेशानी है। अब विरोध नहीं कर पा रहे हैं तो कमियां निकाल रहे हैं। यह वही बात हुई कि अंगूर खट्टे हैं। अब ऐसा नहीं होता कि बिजली सिर्फ सैफई में आए और पीलीभीत या रामपुर में न आए। अब आएगी तो सब जगह आएगी। सरकार का संकल्प है कि हर तहसील पर एक फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। ‘रामपुर का चाकू पहले डकैती का प्रतीक बना, अब सुरक्षा और सृजन का’ सीएम ने कहा- पहले प्रदेश में पारंपरिक उद्योग ठप हो चुके थे। कहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परेशान करता था, कहीं पुलिस और कहीं मंडी समिति। आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान मिली है। चाकू गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ेगा तो डाका ही डालेगा। सपा ने भी रामपुर के चाकू से डाका डालने का काम किया, लेकिन जब यही चाकू भाजपा के हाथ में आया तो सृजन और सुरक्षा का माध्यम बन गया। ‘बहन-बेटियों को परेशान करने वालों को अंजाम पता है’ योगी ने कहा- उन्होंने कहा- नौजवानों के जीवन से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। बहन-बेटियों के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं कर सकता, कोई उनकी सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। अगर लगाएगा तो उसे पता है कि उसके साथ क्या होने वाला है। उन्होंने कहा- हमारा संकल्प है कि किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे। डबल इंजन की सरकार आमजन के संतुष्टीकरण पर काम करती है। 'अच्छे जनप्रतिनिधि चुने, इसलिए विकास संभव हुआ' सीएम ने कहा- 2017 से पहले राशन दो-तीन महीने में मिलता था। अब पॉश मशीन से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग होती है। कहीं गड़बड़ी मिलती है तो छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है। 2017 से पहले आयुष्मान योजना केवल सपना थी। जिनके पास कार्ड नहीं है, वे जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर भी इसका लाभ ले सकते हैं। सरकारें अच्छी आती हैं तो गरीबों का कल्याण होता है, विकास दिखाई देता है और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता है। यही इंफ्रास्ट्रक्चर अर्थव्यवस्था को गति देता है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राम मंदिर चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद:पत्नी बोलीं- सरकार से जान का खतरा, ट्रस्ट ऑफिस घेरने का ऐलान किया था अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। थोड़ी देर बाद यहां से उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले गई। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में बिना ब्याज मिल रहा सरकारी लोन:युवाओं को बिजनेस के लिए ₹1 करोड़ तक का फंड; ऐसे करें आवेदन
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में टैंकर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंदा...मौत, बेटी उछलकर 6 फिट दूर गिरी, एक घंटे सड़क जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment