Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- कोटेदार का नाम सुनते ही चिढ़ होती थी:कमीशन 125 रुपए प्रति कुंतल किया, बोले- 25 रुपए और बढ़ाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने प्रदेश के राशन कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर दी है। अब कोटेदारों को 125 रुपए प्रति कुंतल की दर से कमीशन मिलेगा। पहले इन्हें 90 रुपए प्रति कुंतल कमीशन मिलता था। सरकार के इस ऐलान से प्रदेश भर के 78 हजार से ज्यादा राशन कोटेदारों को फायदा होगा। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा- 2017 से पहले लोग आपको शक की निगाह से देखते थे। आपका सम्मान नहीं होता था। कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ थी। इसमें गलती आपकी नहीं थी। पाप कोई और करता था और भुग्तभोगी आप बनते थे। उनके भ्रष्ट आचरण की आंच से आप खुद को बचा नहीं पाते थे। उन्होंने कहा- आपकी दुकानों को अन्नपूर्णा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा रही है। दुकान भी बनेगी और गोदाम भी बनेगा। पहले आप राशन ही बेच सकते थे। अब 39 प्रकार के आइटम बेच सकते हैं। आपका कमीशन 25 रुपए और बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है। यानी, अगर मंजूरी मिली तो आपको प्रति कुंतल 150 रुपए मिलेंगे। योगी ने कहा- यूपी के लोग, नौजवान, व्यापारी, बेटियां या कोई भी नागरिक जब प्रदेश से बाहर जाता था, तो देश शक की निगाहों से देखता था, सम्मान नहीं करता था। अब सब बदल गया है। दावे से कह सकता हूं कि जो लोग पहले यूपी से दूरी बनाते थे, आज दुनिया के किसी भी कोने में जाएंगे, तो 10 कदम आगे आकर लोग गले मिलना चाहेंगे। कोटेदारों के लिए ई-पॉस (e-POS) की नई फीडबैक व्यवस्था भी शुरू की है। इससे दुकानदार राशन की आपूर्ति और वितरण से जुड़ी अपनी राय सीधे डिजिटल तरीके से सरकार तक पहुंचा सकेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। योगी की बड़ी बातें- 1. लूट सरकारें करती थीं, गाली आपको मिलती थी सीएम ने कहा- अगर शासन राशन नहीं भेजता तो भी गाली आप खाते थे। लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। पहले बेसिक शिक्षा परिषद का हाल देखा होगा। आज कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। हमने ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों की अच्छी फ्लोरिंग कराई है। पेयजल, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर देने का काम किया है। 1.60 करोड़ बच्चों को बैग, बुक्स, यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर दे रहे हैं। 2017 से पहले क्या था? न भवन थे, न शिक्षक थे, शिक्षक थे तो छात्र नहीं थे। 2. कोटेदारों का नाम अन्नपूर्णा केंद्र संचालक होगा काम ऐसा होना चाहिए, जिसमें सम्मान मिले। ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे आप पर उंंगली उठे। 2017 से पहले भूख से मौत होती थी। गरीब का राशन कार्ड कोई न काेई सपाई अपने घर में रख लेता था। आज ऐसी स्थिति नहीं है। आज 15 करोड़ लोग फ्री में राशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। कोटेदारों का नाम अब अन्नपूर्णा केंद्र संचालक होगा। 3. पहले 12 हजार 750 रुपए मिलते थे, अब 16250 मिलेंगे सीएम ने कहा- जब कोरोना था तब भी आप राशन वितरित कर रहे थे। दाल, नमक और तेल की स्कीम को लागू किया था, एक भी जगह से शिकायत नहीं आई थी। हर व्यक्ति तक पहुंच थी। पहले खराब लोग यहां बैठे थे, काम नहीं होने देते थे, नियत खराब थी। अब हर एक विक्रेता के यहां आवंटन 100 कुंतल के आसपास हो जाता है। अब तक प्रति माह की आय 12 हजार 750 के आसपास होती थी। अब जो 100 कुंतल वितरित कर देगा, उसे इसी से 16250 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आप अपनी जो दुकान चलाएंगे उसका मुनाफा अलग से होगा। यानी 30% मार्जिन मनी की बढ़ोतरी का काम सरकार ने किया है। 6. मुनाफा विदेश जाएगा तो पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल होता है 2017 से पहले किसानों से लिए जाने वाले खाद्यान्न में व्यापक हेराफेरी होती थी। MSP का लाभ किसानों को नहीं मिलता था। हमने सीधे किसान से खरीदा, लाभ किसान को दिया। पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में दे रहे हैं। उन्होंने कहा- जब हमारा मुनाफा विदेशों में जाता है, तब हमारा पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल होता है। केशव बोले- जो हाथ नहीं उठाएगा, समझ जाएंगे कि समाजवादी पार्टी का है ब्रजेश पाठक बोले- धर्म-जाति के नाम पर वोट मत डालना मंत्री बोले- पहले 20% राशन बंटता था, 80% बाजार में चला जाता था ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में जेन-अल्फा सड़कों पर, हाईवे जाम किया:छात्राएं बोलीं- स्कूल में टीचर नहीं, पढ़ें कैसे? 8 किमी पैदल चलीं, प्रमुख सचिव मिलने पहुंचे लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की हैं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 4 राउंड फायरिंग हुई
    Next Article
    पति ने महिला डॉक्टर की न्यूड VIDEO बनाई:मेरठ में भाई बोला- बहन को ड्रग देकर नशे में रखता था, उसके नाम पर 15 से अधिक लोन लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment