Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया:अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा

    20 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा- संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया। सरकार उस गुंडे को घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है। बरेली का एक गुंडा दंगे कराता था। एक बार प्रशासन उसके आगे थोड़ा सहमा। मैंने कहा कि जरा रुक जाओ, उसको आने दो, फिर बताते हैं। आज वह गुंडा जेल में है। कह रहा है कि छोड़ दो, गलती हो गई। साथ ही योगी ने कहा- सपा के लोगों ने विधानसभा नहीं चलने दी। हो-हल्ला करने लगे। उनके लोगों ने कोहराम मचाया। हमने बजट में सामाजिक विभूतियों को सम्मानित करने की योजना बनाई थी। लेकिन इन लोगों ने विधानसभा नहीं चलने दी। लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। सीएम ने अम्बेडकरनगर के जलालपुर, आलापुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को 706.81 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र दिए। दो तस्वीरें देखिए… सीएम के बयानों की बड़ी बातें पढ़िए ‘विकास नहीं चाहती सपा, बजट पर किया हंगामा’ सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र की तीन प्रमुख आधारशिलाएं हैं। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाती हैं। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार 59 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट लेकर आई थी, लेकिन सपा ने हंगामा कर सदन नहीं चलने दिया। रविदास महाराज, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहू जी महाराज से जुड़े स्मारकों के लिए व्यवस्था करने की योजना बनाई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने की व्यवस्था की थी। कोटेदारों का इंसेंटिव बढ़ाने और चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की व्यवस्था की थी। सपा की विकास और गरीबों के उत्थान में कोई रुचि नहीं है। ‘सपा का झंडा लगी गाड़ी में गुंडे घूमते थे’ योगी ने कहा- पहले नौकरी का विज्ञापन आते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। युवाओं के हक पर ये जोड़ी डाका डालती थी। रोज दंगे होते थे। कभी मेरठ, तो कभी अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, तो कभी बरेली, लखनऊ और कानपुर में दंगे होते थे। सपा का झंडा लेकर गुंडे जाते थे। वसूली करते थे। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, उसमें सपा का गुंडा होता था। आज हमारी सरकार इन गुंडों से निपटने का काम कर रही है। 'सपा ने हर जिले में एक माफिया पाल रखा था' सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने हर जिले में एक माफिया पाल लिया था। कहीं बालू माफिया, कहीं भू-माफिया, तो कहीं वन माफिया पाल रखा था। इनके इतिहास को देखकर नौजवान पीढ़ी को बताना चाहिए कि कैसे इन लोगों ने अराजकता फैला रखी थी। आज यूपी माफिया-मुक्त और कर्फ्यू-मुक्त है। हमने कहा कि अगर नौजवानों के भविष्य से कोई खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। बाप-दादा की कमाई को जब्त कर गरीबों में बांट देंगे। आज कोई व्यापारी को धमका नहीं सकता। अगर ऐसा किया तो जेल में भेजने का काम करेंगे। 'बच्चे इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित, सपाइयों के चेहरे पर शिकन नहीं' सीएम ने कहा कि आज हर जिले के व्यंजन को सरकार ने नई पहचान दी है। प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। जो बच्चे जन्म से मूक-बधिर थे, बोल और सुन नहीं सकते थे, उन बच्चों की हमने सर्जरी करवाई। आज मैंने ऐसे दो बच्चों को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र दिए। उनके इलाज पर पैसा खर्च कर उन्हें सक्षम बनाया है। सपा सरकार में इंसेफ्लाइटिस से 1,200 बच्चे शिकार होते थे। लेकिन इन सपाइयों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं होती थी। ‘अयोध्या को सम्मान मिलना सपा-कांग्रेस को खटक रहा’ सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को बाहर सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन आज उनकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़े हैं। अयोध्या को मिल रहा सम्मान और विकास सपा व कांग्रेस को खटक रहा है। ये दल राम विरोधी हैं, जबकि उनकी सरकार अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन और विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों का विकास कर रही है, जिससे प्रदेश की विरासत को नया गौरव मिल रहा है। आज जिस धाम में मैं आया हूं, इस गोविंद धाम में पहले कोई मुख्यमंत्री नहीं आया। ‘बबुआ सोकर उठते, ट्वीट करते थे फिर होश में नहीं रहते थे’ योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बना उनपर तंज कसा। कहा कि पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे एक ट्वीट करते थे। उसके बाद चच्चू उन्हें कुछ समझाते थे। तब उन्हें कुछ समझ आता था। फिर वे जिम चले जाते थे। शाम को महफिल सज जाती थी। फिर उन्हें होश नहीं रहता था कि वे इस देश में हैं या कहीं और। जिससे खुद संभला नहीं जाता, वह प्रदेश को क्या खाक संभालेगा। इसीलिए दंगे होते थे। आज कोई दंगा कराने की धमकी देता है तो मैं कहता हूं कि आ जाओ बच्चू, एक बार मैं आपको बता देता हूं कि दंगा कैसे कराते हैं। ‘अब बेटियों-व्यापारियों को कोई धमका सकेगा’ सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में छात्रों के भविष्य और नौजवानों के हक से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। बेटियों से छेड़छाड़ और व्यापारियों को धमकाने वालों के लिए सिर्फ दो जगह हैं- जेल या जहन्नुम। पहले हर जिले में माफिया का राज था, जबकि आज हर जिले में विकास की पहचान बन रही है। प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे बाहर आएंगे:भाई के जनाजे में शामिल होंगे, पैरोल मिली; अबान की मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटे अली और उमर छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे दोनों भाइयों को पैरोल दे दी। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों को 4 साल में पहली बार पैरोल मिली है। कोर्ट का आदेश जेल पहुंचने के बाद दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    95 साल की सोन देवी कांवड़ यात्रा पर निकलीं:पालकी में बैठकर हरिद्वार से लौट रही हैं, 35 पोते बारी-बारी कंधा दे रहे
    Next Article
    'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए':आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment