Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए':आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को एक किसान डीएम ऑफिस एक किलो सब्जी लेकर पहुंच गया। डीएम से कहने लगा कि साहब आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा काम हो गया। अब आप मेरी लाई हुई ये सब्जी ले लीजिए। इसके बाद किसान ने ककोड़े से भरा झोला डीएम की मेज पर रख दिया। किसान का ये भोलापन देख डीएम मनीष बंसल मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा ये तो अनमोल है। मैं इसे कैसे मना कर सकता हूं। दरअसल, किसान तीन साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा था। डीएम से फरियाद के बाद उसका ये काम जल्दी हो गया। अब पूरा मामला विस्तार से… बाह तहसील के बसई अरेला के रहने वाले किसान रामप्रकाश जमीन की पैमाइश के लिए पिछले तीन साल से अफसरों के चक्कर लगा रहे थे। उनका आरोप था कि कई शिकायतों के बावजूद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पैमाइश करने की बजाय मामले को टालते रहे। बीते 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान किसान ने अपनी शिकायत सीधे डीएम मनीष बंसल के सामने रखी थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और पैमाइश न होने पर नाराजगी जताई थी। डीएम के निर्देश के बाद किसान की जमीन की पैमाइश कराई गई। लंबे समय से लंबित विवाद का समाधान होने पर किसान को बड़ी राहत मिली। इसी खुशी में वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम को धन्यवाद देने के लिए अपने खेत से एक किलो ककोड़े लेकर आया। 3 साल से चक्कर लगा रहा था किसान किसान ने बताया कि वह अपनी जमीन पैमाइश के लिए पिछले 3 साल से इंतजार कर रहा है। कई बार अर्जी लगा चुका है। पूर्व के अधिकारियों से भी मिला, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई थी। 6 जुलाई को समाधान दिवस के दौरान बाह तहसील में उसने अपनी यह समस्या डीएम के समक्ष रखी थी। किसान का कहना था कि 3 साल से राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उसकी भूमि की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर टालमटोल कर रहे हैं। डीएम ने किसान की शिकायत को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब कर पैमाइश न करने पर फटकार लगाई थी। डीएम ने मुस्कुराते हुए किसान से सब्जी ली शुक्रवार को जब किसान जनता दर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंचा तो उसने बताया कि उचित सुनवाई करने से उसकी जमीन की पैमाइश हो गई है। इससे उसे बड़ी राहत मिली है। इसलिए वे ककोड़े लेकर आया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया- किसान बहुत प्यार से इतना अनमोल तोहफा लेकर आया था, उसे कैसे लौटा सकते थे। उसका यह उपहार हमने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे तहसील दिवस के अलावा जनता दर्शन-जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। यह खबर भी पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- संभल में सपा के गुंडे ने दंगा कराया:अब नाक रगड़ रहा, बरेली वाला दंगाई जेल से माफी मांग रहा
    Next Article
    देवरिया में बच्चे बोले- डीएम साहब, प्लीज सड़क बनवा दीजिए:कीचड़ से जूते-यूनिफॉर्म गंदे हो जाते हैं, स्कूल में डांट पड़ती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment