Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की मां के लिए आजम बोले- बड़ा सदमा है:मां जैसी दौलत कहां किसी के पास; मुरादाबाद पहुंचने पर शेर आया-शेर आया के नारे लगे

    18 hours ago

    1

    0

    सपा नेता आजम खान शुक्रवार देर शाम बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम योगी की मां के निधन पर दुख जताया। आजम ने कहा- बड़ा सदमा है। अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए। बड़ा नुकसान है, मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है। आजम के मुरादाबाद पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए नारे लगाए। समर्थकों ने कहा- 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया।' इस पर आजम खान ने हाथ हिलाकर उन्हें नारे लगाने से मना किया। कहा कि सियासत करने नहीं आया हूं। आजम अपने करीबी यूसुफ मलिक के बेटे की मौत का अफसोस जाहिर करने के लिए उनके घर पहुंचे थे। यूसुफ मलिक के बेटे की कब्र पर गए आजम पहले हरथला स्थित गुलाब मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। इसके बाद अपने यूसुफ मलिक के घर पहुंचे। यहां उन्होंने यूसुफ मलिक के बेटे की मौत पर दुख जताया। इसके बाद वह कब्रिस्तान गए और उनके बेटे की कब्र पर पहुंचे। इसी साल जनवरी माह यूसुफ के बेटे गुलरेज की लाश घर के भीतर फंदे पर लटकी हुई मिली थी। आजम के साथ रामपुर जेल में बंद रहे थे यूसुफ मलिक यूसुफ मलिक लंबे समय तक रामपुर जेल में आजम खान के साथ बंद रहे। पुलिस ने उन्हें मुरादाबाद के अपर नगर आयुक्त को जान से मारने की धमकी देने और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की गई थी। आजम खान एक साल बाद जेल से रिहा हुए आजम खान जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। इससे पहले गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आते ही आजम को समर्थकों और मीडिया ने घेर लिया था। आजम खामोश रहे, फिर सिर्फ इतना बोले- मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है। शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यही उसकी सजा है। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा था, वो जानिए आजम के जेल से बाहर आने पर क्या-क्या हुआ था, पढ़िए 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दोनों को जमानत दी। इसके बाद दोनों को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया। आजम 11 महीने बाद 31 अक्टूबर की शाम रामपुर जेल से बाहर आए। 15 मिनट बाद ही ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले गिरफ्तार कर लिया और गाजियाबाद ले गई। ईडी की विशेष PMLA कोर्ट ने आजम को पहले 14 नवंबर और फिर 26 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। -------------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री को कार से कुंडा क्यों लाए राजा भैया:खुद बताई वजह, दिव्य दरबार में चीखकर महिलाएं लोटने लगीं, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment