Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा:कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं, आमने-सामने हो मुकाबला

    18 hours ago

    1

    0

    योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। उन्होंने कहा- सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग हैं। ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नहीं है। जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी स्थिति इन लोगों की हो चुकी है। योगी ने कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या हमारा पावन धाम है। मैं इसलिए अयोध्या बार-बार जाता हूं, जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो। यूपी की पहचान पर किसी प्रकार का कलंक न लगे। अयोध्या हमारी आस्था की स्थली है। चुनाव लड़ने के लिए नहीं, वहां के विकास के लिए हम जाते हैं। अखिलेश ने गुरुवार को सीएम योगी को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था- बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को बख्शेगी नहीं। दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- सीएम की 5 बड़ी बातें पढ़िए 1- सपा सरकार में अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी योगी ने कहा- अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है। सपा सरकार में अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी। विकास में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। आज वही अयोध्या रामराज्य के नए उदाहरण के रूप में त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए जीतेगा। विपक्ष के हिस्से अधिकतम 20 प्रतिशत सीटें ही आएंगी। 2- सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी सीएम ने कहा- समाजवादी पार्टी राज्यसभा दो सीट लड़ी। दो में से एक अखिलेश यादव के चाचा जान रामगोपाल यादव ले गए। दूसरी सीट एक धन्ना सेठ को बेच दी। यही है पीडीए। यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और 'पराया धन अपना'। जो पैसा दे दे, वह सीट खरीद ले। इसीलिए मैं कहता हूं पीडीए का वास्तविक मतलब है- प्रदेश डुबाऊ एलायंस। जिन्होंने प्रदेश को डुबाया, नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। नौकरियों पर जिन्होंने जबरन डकैती डाली, अन्नदाता किसानों को जिन्होंने बदहाल किया। बलरामपुर को देश का सबसे गरीब जनपद बनाकर छोड़ दिया था, वह है समाजवादी पार्टी। 3- जीत पर पुरुषार्थ, हार पर ईवीएम को दोष योगी ने कहा- जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, जो अयोध्या में राम मंदिर के मार्ग में बाधक थे। वे लोग आज मोदी जी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की भी अपनी एक सीमा होती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब सामान्य शिष्टाचार भी भूल गए हैं। इन्होंने बेशर्मी के साथ गाली-गलौज की भाषा में सारे संस्कारों को तिलांजलि दे दी है। यह लोग देश को गुमराह करके अराजकता की ओर बढ़ाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भारत के आन, बान और शान के साथ मोदी जी के नेतृत्व में कोई खिलवाड़ नहीं होगा। इनका दोहरा चरित्र देखिए। यह चुनाव जीतें तो इनका पुरुषार्थ और चुनाव हार जाएं तो उसके बाद ईवीएम की गलती हो गई। 4- बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे योगी ने कहा- जिन पैसों से आज सनातन धर्म से जुड़े हुए स्थलों का पुनरुद्धार हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। उसी पैसे का दुरुपयोग करते हुए ये लोग 2017 के पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के नाम पर खर्च करके, फिर उसी पैसे का दुरुपयोग करके दंगाइयों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते थे। आज कोई प्रदेश में दंगा नहीं कर सकता। आज कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। उसे मालूम है कि बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कीमत क्या होती है। उसकी दो ही कीमत होती हैं जेल या जहन्नुम। तीसरा कोई रास्ता नहीं मिलने वाला है। 5- सपा-कांग्रेस को अपने कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए सीएम ने कहा- हम सपा और कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि उनको भी तो सत्ता में रहने का अवसर मिला था। कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, कोल घोटाला, घोटाले पर घोटाले किए। एक लंबी श्रृंखला खड़ी हुई थी। देश की पहचान इन्होंने बदहाल कर डाली थी। सपा घोटालों की ही सरकार थी। नौजवानों के साथ खिलवाड़, उत्सव के पहले उपद्रव, हर दिन दंगा। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन हो या कोई आयोग। सभी में इन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बिठाकर नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया था। इन्हें अपने कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए। ……………………… ये खबर भी पढ़िए… बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी चुनाव से पहले डीजल महंगा, ट्रम्प रूस से खरीदेंगे:इसी वजह से भारत पर 100% टैरिफ की धमकी; जेलेंस्की बोले- पैसा जंग में इस्तेमाल होगा
    Next Article
    पूर्व विधायक बोले-जनता जहर है, पीकर मर जाऊंगा:BJP में आएंगे थप्पड़बाज विधायक, Gen-Z सांसद का वादा-नेताओं को मंत्री बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment