Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी पुलिस दूरसंचार विभाग के परिचालकों को देंगे ज्वाइनिंग लेटर:936 अभ्यर्थी हुए हैं चयनित, मंत्री सुरेश खन्ना ने सुनाई कविता

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आज उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। डीजी भर्ती बोर्ड ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक (यांत्रिक) पद के उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्हें आज औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सीएम योगी के हाथों होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। सरकार इसे युवाओं को रोजगार देने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। इस कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी एसबी शिरोडकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 'न्याय दिलाने के लिए पुलिस सबसे अहम कड़ी है' मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- आज का दिन विशेष है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री योगी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। सुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर नई भर्तियां संभव हो सकी हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से आप सभी का चयन हुआ है, जो संतोष और गर्व की बात है। पुलिस सेवा न्याय दिलाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आप सभी को आज एक नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ निभाना होगा। यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला दायित्व है। जब आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, तो न केवल आपके परिवार को बल्कि पूरे समाज को आप पर गर्व होगा, और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। ‘आप कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे तो समाज हमेशा आपके साथ खड़ा होगा’ सुरेश खन्ना ने कहा कि व्यक्ति का चरित्र ही उसकी असली पहचान होता है। आपकी पोस्टिंग कहीं भी हो, वहां की परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन यदि आप कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे तो समाज हमेशा आपके साथ खड़ा होगा। जो लोग अपने कर्तव्यों में लापरवाही करते हैं या अनुशासनहीन होते हैं, उन्हें न तो अधिकारी सम्मान देते हैं और न ही समाज। जीवन में सफलता और आदर्श स्थापित करने के लिए ईमानदारी सबसे जरूरी है। आज के भौतिक युग में पैसा आवश्यक जरूर है, लेकिन गलत तरीके से अर्जित धन कभी आत्मसंतोष नहीं देता, बल्कि व्यक्ति को कलंकित करता है। इसलिए आप सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करेंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने एक कविता के माध्यम से संदेश दिया- सारे जहां का दर्द लिए मैं चला तो था, फिर अपनी जरूरत का सुख भा गया मुझे। चीजों को तो महसूस करता था मगर अब, चीजों को तौलने का हुनर आ गया मुझे। उन्होंने कहा कि जीवन में मूल्यों को बनाए रखना ही सच्ची सफलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बदला मौसम आसमान में छाए बादल:चल रही तेज हवाएं, उमस भरी गर्मी बरकरार
    Next Article
    चंदौली में दो शातिर अपराधी जिला बदर:डीएम ने पुलिस की संस्तुति पर छह माह के लिए किया निष्कासित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment