Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार ने महिलाओं को 1500 करोड़ गैस सब्सिडी भेजी:UP की 1.86 करोड़ लोगों को फायदा; CM बोले- अब कोई न छोटा न बड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उज्जवला गैस की सब्सिडी के लिए 1500 करोड़ रुपए जारी की। CM योगी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पर्व समता का पर्व है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। न कोई छोटा है, न कोई बड़ा। उन्होंने कहा, जिस भी एजेंसी पर महिलाओं का गैस कनेक्शन है, वहां जाएंगी, उस पैसे का उपयोग करते हुए वहां से एक भरा हुआ सिलेंडर ले सकती हैं। योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश में चार जातियां हैं। एक किसान, महिला, युवा, और एक गरीब है। सभी जातियां इसमें समाहित हैं। सभी सम्प्रदाय, पथ, पंथ मजहब सब इसमें समाहित है। योजना का लाभ सभी को मिले, इसका एक ही मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, सरकार का काम जनता की सेवा: जब सरकार संवेदनशील होती है, तो वह पूरे समाज के बारे में सोचती है। पहले की सरकार में सब कुछ एक ही परिवार तक सीमित था। उनके लिए परिवार ही प्रदेश था और परिवार के लोग प्रदेश को नोचने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। हमारे लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है। 2022 में शुरू हुई थी उज्जवला योजना: होली से पहले डबल इंजन सरकार ने यह सुविधा वर्ष 2022 में शुरू की थी। देश में चार ही जातियां हैं। गरीब, किसान, महिला और युवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का कार्य किया है। 80 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन: देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, जिनमें से अकेले 15 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं। यूपी में 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी: उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला है। अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख लाभार्थी हैं। जिन परिवारों को पहले कभी गैस सिलेंडर नहीं मिला था, उन्हें भी अब यह सुविधा प्रदान की गई है। 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा: 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य गारंटी दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी मिलेगी सुविधा: अब शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। जो समाज के लिए कार्य करेगा, सरकार उसके लिए काम करेगी। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर: पहले सरकारें समाज को बांटने का काम करती थीं। अराजकता का माहौल था। न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। त्योहारों पर कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में सभी लोग सुरक्षित हैं। देश-दुनिया का हर निवेशक यूपी आना चाहता: 2017 से पहले कोई उत्तर प्रदेश की तरफ देखता भी नहीं था। आज देश-दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में आना चाहता है। क्योंकि उसे मालूम है, सरकार सुरक्षा भी दे सकती है और निर्णय लेकर उसकी समस्या का समाधान भी कर सकती हैं। जर्मनी, जापान, सिंगापुर से आने वाले निवेश से हमारा उत्तर प्रदेश लाभान्वित होगा। उज्ज्वला योजना में सब्सिडी और मुफ्त सिलेंडर की व्यवस्था सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार इस वर्ष लाभार्थियों को सब्सिडी दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 9 सिलेंडरों पर प्रति सिलेंडर ₹335.40 की सब्सिडी उनके खाते में वापस की जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली और होली से पहले प्रत्येक उज्ज्वला परिवार को एक-एक सिलेंडर फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। ----------- यह खबर भी पढ़िए:- लखनऊ में BJP सांसद दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के:सिर्फ 1 मिनट बोल पाए; PCS अफसर ने दोनों हाथों से फरसा लहराया लखनऊ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में UGC मुद्दे पर नहीं बोलने पर ब्राह्मण समाज नाराज हो गया। वह एक मिनट ही बोल पाए थे कि हंगामा शुरू हो गया। हंगामा और हूटिंग के बीच उन्होंने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मंच पर आकर बैठ गए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक की 24 PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में धुएं का गुबार, ईरान के फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी
    Next Article
    फर्जीवाड़े से 77 लाख रुपये से अधिक का गबन:देवरिया में पंचायत भवन भूमि खरीद में घोटाला, CRO जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment