Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है...लिखने वाले रिहा:सहारनपुर में जेल से बाहर आते ही फूल-मालाओं से स्वागत, सोशल मीडिया पर पोस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है, लिखने के मामले में गिरफ्तार दो युवतियों और एक युवक को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद देर रात तीनों को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जेल के बाहर हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मामला बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र का है। यह 3 तस्वीर देखिए… दरसअल, कुछ दिन पहले दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क किनारे “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे भड़काऊ शब्द लिखे जाने की जानकारी सामने आई थी। जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लिखे गए शब्दों को तुरंत हटवा दिया। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। वहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी। जमानत आदेश मिलने के बाद देर रात उन्हें जिला जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही फूल-माला से स्वागत जेल से बाहर आते ही हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तीनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। रिहाई के बाद हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा-“जिहादियों तुमने क्या सोचा हमारे तीन कार्यकर्ताओं को जेल भिजवाकर तुम्हें जश्न मनाने का मौका देंगे। जिस संगठन से हम संबंध रखते हैं वह बाजी पलटने में देर नहीं लगाता। आज मां भगवती के आशीर्वाद से तीनों कार्यकर्ता अपने घर सकुशल आ गए हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि समस्त सनातनियों ने हिंदू रक्षा दल की प्रचंड जीत पर सहयोग और समर्थन दिया। पोस्ट के अंत में “जय श्रीराम” और “जय हिंदू रक्षा दल” जैसे नारे भी लिखे गए हैं। दो दिन पहले हुई थी अरेस्ट देहरादून निवासी सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया था। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया था। जिसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता कोर्ट गए और कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। देर रात उन्हें जेल से रिहा कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से 19 दिन से लापता शिक्षामित्र:जानकीपुरम के BLO दिलीप सिंह का परिवार रक्षा मंत्री से मिला; लगाई गुहार
    Next Article
    नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें या ट्रांसफर लें:संभल में हाईकोर्ट की डीएम-एसपी को चेतावनी, मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment