Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है':सहारनपुर में नेशनल हाईवे पर यह लिखने वाली 2 महिला समेत 3 अरेस्ट, बोलीं- हमें कोई पछतावा नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद एक महिला आरोपी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया और सनातन के लिए वे एक बार नहीं, बल्कि 10 बार भी जेल जाने को तैयार हैं। पुलिस के अनुसार, बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्प्रे पेंट से भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुलेखा निवासी चंद्रनगर देहरादून, शारदा निवासी भूपखेड़ी मुजाहिदपुर मुजफ्फरनगर (वर्तमान निवासी सुभाषनगर, देहरादून)। जितेंद्र राघव निवासी मानव केंद्र, सुभाषनगर देहरादून शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला ने मीडिया से कहा- हमने कुछ भी गलत नहीं किया। जो भी किया, सही किया है। हमें इसका कोई पछतावा नहीं है। सनातन के लिए हम एक बार नहीं, 10 बार जेल जाने को तैयार हैं। अब जानिए मामला… सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने का मामला सामने आया था। हिंदी और अंग्रेजी में यह भड़काऊ संदेश हिंदू रक्षा दल से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने स्प्रे पेंट से लिखा था। इस घटना का करीब 59 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दो युवतियां हाईवे किनारे रेलिंग पर स्प्रे से लिखती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बनाता दिखाई देता है। वीडियो में दोनों युवतियां गले में भगवा गमछा डाले गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचती हैं। इसके बाद वे सीमेंटेड ब्लॉक और रेलिंग पर लिखना शुरू कर देती हैं। एक युवती अंग्रेजी में लिखा था कि “This road is not allowed for Muslims.” वहीं दूसरी युवती हिंदी में लिखती है कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। लिखने के बाद दोनों युवतियां 'जय श्रीराम' के नारे लगाए थे। यह घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सहारनपुर बॉर्डर के मोहंड के पास बने एलिवेटेड रोड की थी। वीडियो के आखिर में एक लाल रंग की स्विफ्ट कार भी दिखाई देती है, जिस पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगी हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर इनकी पहचान कर रही थी तभी इस मामले में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बयान जारी कर कहा था कि यह काम उनके संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते, तो वे सड़क पर क्यों चलते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन:रायबरेली में भाकपा (माले) ने निकाला विशाल मार्च, सभा की
    Next Article
    गैस की किल्लत ने बढ़ाई इंडक्शन की मांग:मेरठ में दुकानदार बोले हालात नहीं बदले तो इंडक्शन मिलने भी मुश्किल हो जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment