Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं'...लिखने वाली युवतियां अरेस्ट:सहारनपुर में बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सांप्रदायिक नारे लिखने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” जैसे स्लोगन लिखे थे। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद एक युवती ने कहा कि वे सनातन के लिए एक बार नहीं, बल्कि 10 बार भी जेल जाने को तैयार हैं। तीनों आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं और खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताते हैं। उधर, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने भी मामले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि ये नारे उनकी महिला कार्यकर्ताओं ने लिखे थे। पूरा मामला सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र का है। 26 फरवरी को नेशनल हाईवे पर लिखा था स्लोगन जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी की देर शाम तीनों आरोपी नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क किनारे बने सीमेंटेड ब्लॉक और शेड पर स्प्रे पेंट से नारे लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” यह भड़काऊ स्लोगन हिंदी और अंग्रेजी दोनों में स्प्रे पेंट से लिखा। इस घटना का करीब 59 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दो युवतियां हाईवे किनारे रेलिंग पर स्प्रे से लिखती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बनाता दिखाई देता है। अब जानिए वीडियो में क्या दिखा… वीडियो में दो युवतियां स्प्रे पेंट से रेलिंग पर नारे लिखती नजर आ रही हैं। दोनों के गले में भगवा गमछा है। वीडियो में एक युवती अंग्रेजी में “This road is not allowed for Muslims” लिखती दिखाई देती है, जबकि दूसरी युवती हिंदी में “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखती है। नारे लिखने के बाद दोनों जय श्रीराम के नारे भी लगाती हैं। वीडियो के आखिर में लाल रंग की एक स्विफ्ट कार दिखाई देती है, जिस पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगी हुई है। हिंदू रक्षा दल का विवादों से पुराना नाता… गाजियाबाद में बांटी थीं तलवारें युवतियां खुद को जिस संगठन का बता रही हैं, उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। 29 सितंबर, 2025 को 21 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। यह गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया का था। इसमें दिख रहे लोगों के हाथ में तलवारें और फरसे थे। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सभी एक घर के सामने रुकते हैं। घर से बाहर निकले शख्स को तलवार थमाते हैं। उससे कहते हैं- ये आपकी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए। अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है, तो विधर्मियों से अपनी सुरक्षा के लिए। इसके बाद शख्स तलवार लेता है, माथे से लगाता है। फिर सभी नारा लगाते हैं- जय श्री राम। तलवार बांटने वाले हिंदू रक्षा दल के सदस्य थे। 6 जनवरी को पुलिस ने इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी को बेटे के साथ अरेस्ट कर लिया था। 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनके अलावा जिन्होंने तलवारें लीं थीं, वो भी हिरासत में लिए गए। इनमें एक सोसाइटी का गार्ड भी था। गार्ड की पत्नी ने बताया था कि- मेरे पति सो रहे थे। संगठन वाले आए, हाथ में तलवार दे दी। पुलिस उन्हें भी पकड़कर ले गई। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. आगरा में फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया, FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में रोबोट फौजी से बोला- जय हिंद, VIDEO:IIT फेस्ट में फरारी की 4 करोड़ की गाड़ी, CEO पत्नी संग पहुंचे
    Next Article
    'तेरे बेटे को मारकर फेंक दिया है, ढूंढ लो':प्रयागराज में बेटे की हत्या करने वाली महिला ने पति से बोलीं- अब अगला नंबर आपका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment