Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'तेरे बेटे को मारकर फेंक दिया है, ढूंढ लो':प्रयागराज में बेटे की हत्या करने वाली महिला ने पति से बोलीं- अब अगला नंबर आपका

    7 hours ago

    1

    0

    'तेरे बेटे को मारकर फेंक दिया है। ढूंढ सकते हो तो ढूंढ लो। ज्यादा बोलेगे तो अब अगला नंबर आपका होगा।' ये बातें प्रयागराज में अपने 5 माह के मासूम बेटे की हत्या करने वाली महिला ने अपने पति से कही। यह खुलासा बच्चे के बाबा हरिलाल यादव ने गुरुवार को पुलिस के सामने किया। महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है । बच्चे के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया है कि पति से अक्सर उसका विवाद होता रहता था। बच्चे को मार के उसकी लाश बाहर फेंक दिया सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के रहने वाले हरिलाल यादव ने बताया- बुधवार शाम करीब 8 बजे तक बच्चा कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। घर में मौजूद मनोरमा एक कोने में चुपचाप बैठी थी। जब उससे बच्चे के बारे में पूछा गया, तो वह काफी देर तक चुप रही। उसका व्यवहार देखकर मुझे शक हुआ। जानकारी देने पर आसपास की महिलाएं भी वहां आ गईं। बार-बार पूछने पर उसने कहा कि उसने बच्चे को मार दिया है और उसकी लाश बाहर फेंक आई है। यह सुनते ही घर के सभी लोग सन्न रह गए। इसके बाद तुरंत बच्चे के पिता, संतोष यादव को बुलाया गया। जब संतोष घर पहुंचे और पत्नी से बेटे के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि बच्चे को मारकर फेंक दिया है, ढूंढ सकते हो तो ढूंढ लो। इसके बाद मेरी बहू घर के एक कोने में जाकर बैठ गई। हम लोग अपने पोते को ढूंढने लगे। करीब 4 घंटे की खोजबीन के बाद, जैसे ही संतोष और परिवार के अन्य लोग घर के टिनशेड वाले कमरे में पहुंचे, जहां खाना बनता है, वहां लकड़ी के ढेर के नीचे बच्चे का शव मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था और पेट फटा हुआ था। यह देखकर संतोष चीखने लगे। बच्चे की हालत देखकर संतोष बदहवास हो गया आसपास खून पसरा था, शव क्षत-विक्षत था। बच्चे की हालत देखकर संतोष बदहवास हो गया। आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। जब पति ने मनोरमा पर सख्ती दिखाई तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। बताया- शाम करीब 6 बजे गुस्से में आकर उसने पत्थर से बेटे पर वार कर दिया। महिला ने कहा- मैं बेटे को मारना नहीं चाहती थी। गुस्से में बच्चे को पत्थर मारा। पत्थर जोर से लगा और उसका पेट फट गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मैं डर गई। कुछ समझ में नहीं आया तो शव लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिवार की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। आए दिन पति-पत्नी में होता था झगड़ा पिलखिनी गांव के संतोष यादव खेती-बाड़ी करते हैं। पिता मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं जबकि मां का निधन हो चुका है। बाबा हरिलाल यादव भी साथ ही रहते हैं। पांच महीने पहले संतोष की पत्नी मनोरमा ने बेटे को जन्म दिया था। पति-पत्नी ने बेटे का नाम ईश्वर रखा था। पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। वारदात के तीन-चार दिन पहले से रोजाना दोनों झगड़ रहे थे। संतोष के बाबा हरीलाल यादव ने बताया कि 11 मार्च को संतोष और मनोरमा में झगड़ा हुआ था। गुस्सा होकर संतोष काम पर चला गया। घर में वह, मनोरमा और उसका पांच महीने का बेटा ही थे। शाम को जब बच्चे की रोने की आवाज नहीं आई और वह कहीं दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने मनोरमा से पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ नहीं पता। इसके बाद बच्चे का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। --------------- ये भी पढ़ें- 'दम घुट रहा था...जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे': ग्रामीण बोले- हमें 2 किमी दूर भेजा गया, आगरा में गैस लीक होने से 30 लोग बीमार आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इसके कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी, वहीं बच्चों को उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे गांव को अनाउंसमेंट कर खाली कराया गया। पढ
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं'...लिखने वाली युवतियां अरेस्ट:सहारनपुर में बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार
    Next Article
    सीतापुर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत:ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment