Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं':सहारनपुर में नफरती स्लोगन लिखने वाली लड़कियां अरेस्ट, बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस ने 2 लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' जैसे नफरती स्लोगन लिखे थे। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद एक लड़की ने कहा- हमने कोई गलत काम नहीं किया है। सनातन के लिए हम एक बार नहीं, बल्कि 10 बार भी जेल जाने को तैयार हैं। गिरफ्तार की गई दोनों लड़कियां और युवक देहरादून के रहने वाले हैं। वे खुद को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता बताते हैं। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मामले की जिम्मेदारी भी ली थी। उन्होंने कहा था- यह उनकी महिला कार्यकर्ताओं ने लिखा है। जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते, तो वे सड़क पर क्यों चलते हैं? पूरा मामला बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने का मामला सामने आया था। हिंदी और अंग्रेजी में यह भड़काऊ स्लोगन हिंदू रक्षा दल से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने स्प्रे पेंट से लिखा था। इस घटना का करीब 59 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दो युवतियां हाईवे किनारे रेलिंग पर स्प्रे से लिखती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक इस पूरी घटना का वीडियो बनाता दिखाई देता है। अब जानिए वीडियो में क्या था… वीडियो में दो युवतियां स्प्रे पेंट से रेलिंग पर लिखती नजर आ रही हैं। गले में भगवा गमछा डाले युवतियां गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचती हैं। सीमेंटेड ब्लॉक और शेड पर लिखना शुरू कर देती हैं। एक युवती अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ जबकि दूसरी हिंदी में लिख रही है- ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।’ लिखने के बाद युवतियां ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाती हैं। वीडियो के आखिर में लाल रंग की स्विफ्ट कार दिख रही है। गाड़ी पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट है। हिंदू रक्षा दल का विवादों से पुराना नाता… गाजियाबाद में बांटी थीं तलवारें 29 सितंबर, 2025 को 21 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। यह गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया का था। इसमें दिख रहे लोगों के हाथ में तलवारें और फरसे थे। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सभी एक घर के सामने रुकते हैं। घर से बाहर निकले शख्स को तलवार थमाते हैं। उनसे कहते हैं- ये आपकी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए। अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है, तो विधर्मियों से अपनी सुरक्षा के लिए। शख्स तलवार लेता है, माथे से लगाता है। फिर सभी नारा लगाते हैं- जय श्री राम। तलवार बांटने वाले हिंदू रक्षा दल के सदस्य थे। 6 जनवरी को पुलिस ने इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी को बेटे के साथ अरेस्ट कर लिया था। 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनके अलावा जिन्होंने तलवारें लीं थी, वो भी हिरासत में लिए गए। इनमें एक सोसाइटी का गार्ड भी था। गार्ड की पत्नी बताती हैं कि पति सो रहे थे। संगठन वाले आए, हाथ में तलवार दे दी। पुलिस उन्हें भी पकड़कर ले गई थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. आगरा में फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया, FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन:पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे, भारी पुलिस बल तैनात
    Next Article
    आगरा मे बच्चा चोर के शक में युवकों की पिटाई:युवकों का किया मुंडन, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment