Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा मे बच्चा चोर के शक में युवकों की पिटाई:युवकों का किया मुंडन, वीडियो वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बच्चा चोर होने के शक में कुछ युवकों को पकड़कर भीड़ ने जमकर हंगामा किया। मामला शिव नगर की राधे वाली गली का बताया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर कई युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के साथ मारपीट करने के बाद उनका मुंडन भी कर दिया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और पूरा घटनाक्रम तमाशा बनकर सड़क पर चलता रहा। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवकों को पकड़कर बैठाए हुए हैं, जबकि अन्य लोग उनके सिर के बाल काटते नजर आ रहे हैं। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान किसी ने भी युवकों को भीड़ से बचाने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें फैल रही थीं। इसी शक के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पकड़े गए युवक वास्तव में किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे या नहीं। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं':सहारनपुर में नफरती स्लोगन लिखने वाली लड़कियां अरेस्ट, बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार
    Next Article
    कौशांबी में अब DAC से मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर:अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक, 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment