Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसे:टायर फटने से पिकअप पलटी, नींद आने से क्रेटा डिवाइडर से टकराई; सात घायल

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें एक मैक्स पिकअप का टायर फटने से पलटना और दूसरी क्रेटा कार का चालक को नींद आने के कारण डिवाइडर से टकराना शामिल है। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पहला हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2:25 बजे नौहझील क्षेत्र में हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक मैक्स पिकअप (DL 1L 4720) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग और बाजना चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में औरैया निवासी चालक विनोद पुत्र भोला सिंह और उनकी पत्नी द्रोपदी घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटाकर बाजना कट यार्ड में खड़ा करवा दिया। दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 70.400 एलएचएस पर हुआ। पीआरबी 1877 को मिली सूचना के अनुसार, एक क्रेटा कार (HR 36 AK 1417) का चालक नींद आने के कारण सामने चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी आशीष पुत्र धनीराम, उनकी पत्नी तनु यादव, पुत्री प्रीमा यादव, रवीश यादव और बलवंत घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नौहझील में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर बाजना कट यार्ड में सुरक्षित खड़ा करवा दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन हादसों के बावजूद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:प्रशासन ने होम डिलीवरी के निर्देश दिए, उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    यूपी टी-20 लीग में अब IPL जैसा रोमांच:6 की जगह 8 टीमें खेलेंगी; रवि किशन और सुनील शेट्टी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment