Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:यूपी से मामा के घर आया हुआ था युवक, ममेरे भाई के सामने हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र के गांव भुड़कला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय अमन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय उसका ममेरा भाई अवनीश भी दूसरी बाइक पर पीछे चल रहा था। उसने अपनी आंखों के सामने दुर्घटना होते देखी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी से मामा के घर आया हुआ था अमन पुलिस को दी शिकायत में गांव बल्लेवाला निवासी अवनीश ने बताया कि उसका ममेरा भाई अमन पुत्र कुलबीर निवासी कांसेपुर (सहारनपुर) उनके घर आया हुआ था। अमन बल्लेवाला स्थित बाला सुंदरी स्टोन क्रशर पर नौकरी करता था। सोमवार देर शाम को दोनों अपने निजी काम से खिजराबाद जाने के लिए घर से निकले थे। अमन अपनी बाइक नंबर पर आगे चल रहा था, जबकि वह अपनी बाइक पर उसके पीछे था। जब वे गांव भुड़कला के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अमन की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमन सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक भी वाहन छोड़कर वहां आया, लेकिन कुछ देर बाद फरार हो गया।सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सरकारी एंबुलेंस की मदद से अमन के शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के डेड हाउस में रखवाया गया। थाना प्रतापनगर प्रभारी रोहतास ने बताया कि पुलिस ने अवनीश के बयान पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शव का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 105 किलो अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार:रतनपुरा गांव में 10 बोरियों में मिले पटाखे, विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज
    Next Article
    डॉगी से अश्लीलता करने पर महिलाओं ने चप्पलों से पीटा:झांसी में वायरल वीडियो से ढूंढा आरोपी, पुलिस के हवाले किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment