Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बिहार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग-पथराव में 15 घायल:दो SP भी चोटिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब जश्न मना रहे स्टूडेंट्स

    6 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक मामले और लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन देशभर में शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। बिहार में बंद के दौरान पटना और सीवान सहित 8 जिलों में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में सीवान में पथराव से SP घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और करीब 10 राउंड फायरिंग की। सीतामढ़ी में भी पथराव हुआ। SP समेत 12 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में 10 हजार लोगों ने भारी बारिश का बावजूद सड़कों पर प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन हुए। इंदौर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी और धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया। प्रयागराज में भी छात्र जश्न मना रहे हैं। बिहार: बंद के दौरान सीवान में 10 राउंड फायरिंग,8 जिलों में पत्थरबाजी, भागलपुर में लाठीचार्ज, पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा पटना। NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिसंक होता जा रहा है। सीवान में प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। 10 राउंड से ज्यादा सीधी फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी की पत्थर से सीवान एसपी पूरन झा के हाथ में चोट लगी है। करीब 6 जिलों में पत्थर चले हैं। इधर, छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी बिल्डिंग में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान जज की गाड़ी भी फंसी दिखी। है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की तस्वीरें: देखें: बिहार में पथराव की 20 तस्वीरें उत्तर प्रदेश: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर UP में जश्न, छात्र पोल पर चढ़े, तिरंगा लहराया, मेलोडी टॉफी खिलाई, बोले- अभी ये अंगड़ाई है… लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार दोपहर यूपी के छात्रों ने जश्न मनाया। प्रयागराज में छात्र पोल पर चढ़ गए। टी-शर्ट हवा में लहराते हुए झूम उठे। छात्राओं ने इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर फाड़ते हुए कहा- यह युवाओं की बड़ी जीत है। वाराणसी में छात्रों ने एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाई। लखनऊ के इको गार्डन में जश्न जारी है। नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे। विरोध वाले पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश,इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र, मिठाई बांटकर धरना खत्म करने की घोषणा की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही इंदौर में 25 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर डटे युवाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जताई। इसके बाद धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। इस दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत है। हालांकि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और सुधार की उनकी मुख्य मांगें पूरी होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: जयपुर में छात्रों का डांस, शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे; बोले- सरकार इस्तीफा मंजूर करें जयपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद बड़ी संख्या में छात्र नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक छात्रों का यह धरना जारी रहेगा। छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, Gen-Z बोले-देर आए दुरुस्त आए:जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करवाया; अब हमारे भविष्य से खिलवाड़ न हो पंजाब में शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z ने प्रदर्शन किया। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा था- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगे। हालांकि, इस बीच शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा- ये पहले हो जाना चाहिए था। अगर पहले दिन हो जाता तो ये प्रोटेस्ट हमें करने न पड़ते। पीएम मोदी ने हमारी बात सुनी, खुशी है…देर आए दुरुस्त आए। जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करवाया। एक महिला ने कहा कि अब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 7 शहरों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े देहरादून। NEET पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, रुड़की और रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के साथ ही CJP समर्थित कॉलेज छात्रों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं, हल्द्वानी में धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर… अब देखें देश के अन्य शहरों में प्रदर्शन की तस्वीरें: बेंगलुरु: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन का प्रदर्शन मुंबई : तिरंगा विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए चेन्नई: स्टूडेंट्स का पोस्टर-बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन कोलकाता: विरोध रैली के दौरान धक्का-मुक्की, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों का बचाव किया ------------------- ये खबर भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों:ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश नई दिल्ली। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल की पांचवी मंजिल। यहीं 21 साल की साक्षी भर्ती है। साक्षी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर गई थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची और साक्षी भीड़ के नीचे दब गई। इसके बाद से वह अस्पताल में है। कहानी बस इतनी नहीं है। मैं साक्षी से मिलने अस्पताल गई तो एक अजीब बात महसूस हुई। गेट पर, लिफ्ट के बाहर और साक्षी के वार्ड के बाहर हर जगह पुलिस है। क्यों? यह समझ नहीं आया। साक्षी तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिसवालों ने रोक दिया। क्यों का जवाब मिल गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें:हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता
    Next Article
    गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment