Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में पेड़-बिजली गिरने से 13 की मौत:मानसून MP-गुजरात में अटका, दिल्ली-हरियाणा में तापमान 43°C

    13 hours ago

    2

    0

    देश के 4 राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, छह राज्यों में तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और दिल्ली में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया। यूपी में मानसून की एंट्री के लिए सिस्टम एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ समेत 15 जिलों में तेज बारिश हुई। मिर्जापुर में बारिश के बाद अंडरपास में करीब 3 फीट पानी भर गया। फिरोजाबाद के गांव में ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिर गया, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बिहार के 15 जिलों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश हुई। सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। 24 लोग झुलस गए। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में सोमवार को 12 जिलों में बारिश हुई। मानसून ने 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी। अब तक 22 राज्यों को कवर किया, लेकिन इसके बाद से आगे नहीं बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… असम में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल में बारिश से लेकू नदी उफान पर आ गई, जिससे असम के जोनाई इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। नेशनल हाईवे-515 भी डूब गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से राज्य के छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा है, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से 96 गांव डूब गए हैं, करीब 1690 हेक्टेयर फसल और 48 हजार से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.5°C दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में 43.4°C, यूपी के बांदा में 43.2°C, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2°C, पंजाब के आनंदपुर साहिब में 40.6°C और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 40.5°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 जुलाई: 2 जुलाई: अब राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई से नया सिस्टम मध्य प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा समेत 50 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। 5 जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में 100mm तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई से नया सिस्टम बन रहा है। इसके असर से और तेज बारिश की स्थिति बनेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: गोरखपुर-अयोध्या में समेत 5 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट; 24 घंटे में मानसून की एंट्री होगी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हैं। अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मानसून कभी भी यूपी में प्रवेश कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जून के अंत में भी पारा 45°C से ऊपर राजस्थान में प्री-मानसून बारिश के चलते आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य में तेज गर्मी का असर भी बना हुआ है। जून के अंत में भी दिन का तापमान 45°C तक जा रहा है। सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में है। जून में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 1 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी में 2 लोगों की जान गई है। 24 से ज्यादा झुलसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 झुलसे:2 की हालत गंभीर; पास से गुजरी रेलवे लाइन पर भी असर, ट्रेन सर्विस प्रभावित
    Next Article
    अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट:29 जून से बुकिंग शुरू; बिना मोबाइल नंबर बताए बातचीत भी कर सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment