Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बोर्ड पेपर देने जा रहे 4 छात्रों की मौत:दो जिलो में अलग-अलग हादसे, रामपुर हादसे में एक छात्र लखीमपुर में 17 घायल

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के दो जिले में 10वीं का पेपर देने जा रहे चार छात्रों की मौत हो गई। जबकि 17 छात्र घायल हैं। जिसमें लखीमपुर में एक छात्र और रामपुर के तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि आज 10वीं की अंग्रेजी का पेपर है। सिलसिलेवार तरीके से दोनों घटना के बारे में पढ़िए रामपुर रामपुर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10वीं के 3 छात्रों की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर घायल हो गया। चारों छात्र दो बाइकों से परीक्षा देने जा रहे थे। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे टांडा थाना क्षेत्र के सरकथल गांव के पास हुई। चारों छात्र 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा देने जा रहे थे। रेनबो स्कूल के थे चारों छात्र कक्षा 10 के चार छात्र विनीत (17), विनय शर्मा (16), मनु चौहान (17) और अरुण सैनी (18) रेनबो इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इनका बोर्ड का सेंटर सनराइज इंटर कॉलेज टांडा था, जहां यह चारों बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे। सुबह साढ़े 7 बजे टांडा थाना क्षेत्र के सरकथल गांव के पास एक टैक्टर ने दो बाइक पर सवार चारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पास के गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने तीन छात्र विनय शर्मा, मनु चौहान और अरुण सैनी की मौत हो गई। जबकि विनय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चारों छात्र एक ही गांव फत्ता वाला के रहने वाले थे। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि तीन छात्रों की मौत हो गई और एक घायल को भी जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर ली जा रही है। लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी मैजिक की ट्रक से टक्कर हो गई। 10वीं के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। कई गंभीर घायल हैं। मैजिक में ड्राइवर समेत 16 छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र-छात्राएं मैजिक में फंस गए। आगे की सीट पर बैठे चंचल नाम के छात्र की मौत हो गई। आगे बैठे अन्य दो छात्रों के पैर टूट गए, सिर फट गए। हाथ में गंभीर चोट आई है। मैजिक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। गाड़ी की छत उड़ गई, स्टेयरिंग टूट गई। आगे लगा शीशा छात्रों के चेहरे में धंस गया। हादसा सोमवार सुबह 7.10 बजे पढ़ुआ थाने में ढखेरवा-धौरहरा हाईवे पर हुआ। हादसे की तस्वीरें… चश्मदीद ने बताई कैसे हुई घटना घटना के समय पास में मौजूद ऑटो चालक दुर्गेश ने बताया कि कोठिया-ढकेरवा की तरफ से बच्चों को लेकर एक मैजिक गाड़ी रमियाबेहड़ की ओर आ रही थी। वहीं धौरहरा साइड से ट्रक जा रहा था। दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया टूटकर दूर जा गिरा और ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया। पास-पड़ोस में मौजूद लोगों ने घायलों को खींचकर बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, उमा देवी पब्लिक स्कूल के 16 छात्र-छात्राएं मैजिक वाहन से मां गायत्री विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। जीएस सिंह क्रेशर के पास मैजिक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले दौड़कर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर समेत 16 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मैजिक के पिचक जाने की वजह से उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। इसके बाद मैजिक के दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर समेत 16 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जबकि कोठिया निवासी चंचल (17) पुत्र दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि सभी छात्र हाई-स्कूल का इंग्लिश का पेपर देने जा रहे थे। एक ही गाड़ी सभी छात्र रोजाना पेपर देने के लिए जाते हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मृतक चंचल का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ----------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग:बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से जा रही थी प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा:ट्रम्प के दबाव के बाद एक्शन, देशभर में हिंसा शुरू, समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाई
    Next Article
    वेस्ट को क्या मिल सकता है तीसरा डिप्टी सीएम:पूर्वांचल के प्रभाव को बैलेंस करने पार्टी ले सकती है निर्णय, ब्राम्हण वर्ग की नाराजगी दूर करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment