Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा, 160 छात्र अनुपस्थित:इटावा में दूसरे दिन दोनों पालियों में कड़ी निगरानी

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था के बीच कराई गई। जिले के 61 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। कुल 3417 पंजीकृत छात्रों में से 160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिली। पहली पाली में 32 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के कंप्यूटर और इंटर के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के विषयों की परीक्षा हुई। इस पाली में 1141 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1102 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 39 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 29 केंद्रों पर हाईस्कूल की सिलाई और इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई गई, जिसमें 2276 में से 2154 छात्र उपस्थित रहे और 121 अनुपस्थित रहे।बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी छात्र अनधिकृत सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न करे। बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को संयुक्त रूप से ड्यूटी पर तैनात किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने प्रथम पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के साथ जनपद मुख्यालय पर बने मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार और पूरन सिंह पाल ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम और मॉनीटरिंग रूम से लगातार निगरानी की गई। जनपद में कहीं भी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में नाले का निर्माण शुरू:खुदाई के बाद खुला पड़ा था भूमिगत नाला, राहगीर गिरकर हो थे चोटिल
    Next Article
    मैनपुरी डायट छात्राओं का यौन शोषण विवाद:कांग्रेस ने जताई चिंता, जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment