Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज:हाईस्कूल गणित और इंटर फिजिक्स पेपर, 35 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं आज प्रदेश भर के हजारों केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। हाईस्कूल के गणित और इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षा कराई जा रही है। आज सुबह की पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक) में हाईस्कूल के छात्र गणित की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। गणित को हाईस्कूल के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में माना जाता है, जिसके चलते व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस पाली में हाईस्कूल के 19,85,333 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी समय इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा भी आयोजित हो रही है, जिसमें 32,549 छात्र शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा प्रदेश के कुल 8,030 केंद्रों पर संपन्न हो रही है। इस सत्र में कुल 20,17,882 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। द्वितीय पाली में दोपहर (सायं 2:00 बजे से 5:15 बजे तक) इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान (Physics) और सैन्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली के लिए प्रदेश भर में 7,798 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें कुल 15,96,460 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और उड़नदस्तों को सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के सामने नागा खेल रहे होली:हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के छत्र छाया अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा के लिए निकले
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट से जालसाज सेल्स ऑफिसर की जमानत खारिज:फर्जी बिल देकर हड़पे ₹3.52 करोड़, गलत जीएसटी पर करोड़ों की बिलिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment