Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा:18 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश के 249 मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए परिषद ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। किसी भी स्तर पर मौखिक, लिखित, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उत्तर पुस्तिका या मूल्यांकन से जुड़ी कोई सूचना साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। गोपनीयता भंग होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मूल्यांकन कार्य की कड़ी निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। हर केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। कार्य वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा, जिसकी कनेक्टिविटी जनपद और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी। मूल्यांकन में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने हेतु एलआईयू और सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कार्य समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों तक ले जाने वाले प्रत्येक ट्रक के साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मी साथ रहेंगे। 17 मार्च को सभी केंद्रों पर उप नियंत्रक द्वारा मूल्यांकनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र 2.5 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे:SIR प्रक्रिया में 3.14 लाख को नोटिस, सुनवाई पूरी
    Next Article
    प्राथमिक विद्यालय कठौता निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment