Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड प्रश्नपत्र 13 फरवरी से भेजे जाएंगे:अंतिम तिथि पर DM बैठक में होगा फैसला; 206 केंद्र, 1.51 लाख परीक्षार्थी

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र 13 फरवरी से परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्र भेजने की अंतिम तिथि पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में कुल 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 667 कॉलेजों के 1,51,701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन को नकल रोकने, नकल माफिया पर कार्रवाई करने और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंच चुकी हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की तैयारी है। पूरे जिले को 6 जोन में बांटा गया है। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़कर ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। प्रत्येक तहसील में लगभग 21 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता दल तैनात रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और प्रश्नपत्र भेजने की अंतिम तिथि भी तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन लागू:12 से 15 फरवरी तक कई मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
    Next Article
    रामपुर में नाले में धंसा कैंटर का पहिया:माल गोदाम तिराहे पर 4 साल से टूटे स्लैब, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment