Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन लागू:12 से 15 फरवरी तक कई मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन योजना लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यह डायवर्जन 12 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे से 15 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित और प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। आगरा से टूंडला होकर एटा जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन मोहम्मदाबाद कट टूंडला से एनएच-19 टोल होते हुए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अरांव, घिरोर, कुरावली से कानपुर-अलीगढ़ हाईवे के रास्ते एटा पहुंचेंगे। एटा से आगरा आने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, आगरा से टूंडला, पचोखरा, रजावली, सकरौली और एटा की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एटा से आगरा की ओर टूंडला मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। टूंडला क्षेत्र में, फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन सर्विस रोड से बड़े चौराहा टूंडला की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को ओवरब्रिज का उपयोग कर आगरा की ओर जाना होगा। टोल टैक्स टूंडला से निहाल सिंह की पुलिया तक चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। एटा से जसराना मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग के वाहन अलीगढ़-कानपुर एनएच-34 से होकर कुरावली, अरांव, शिकोहाबाद के रास्ते फिरोजाबाद पहुंचेंगे। शिकोहाबाद क्षेत्र में, इटावा या कानपुर से आने वाले वाहन मैनपुरी और एटा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सीधे पुल से होकर फिरोजाबाद की ओर जाना होगा। शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद-अवागढ़ मार्ग भी बंद रहेगा। बटेश्वर पुल से आगरा आने वाले वाहनों का नसीरपुर सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि शिकोहाबाद और नसीरपुर से बटेश्वर मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, सिरसागंज से नानेमऊ पुलिया होकर नसीरपुर रोड बंद रहेगा। बाईपास हाईवे से बिछवा रोड और रजावली रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। नारखी और कोटला से मुस्तफाबाद रोड पर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। मुस्तफाबाद से अवागढ़ जाने वाले वाहनों को अरांव, घिरोर, किरावली मार्ग का उपयोग करना होगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ से बचें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ओवर हाइट गेज डीसीएम की टक्कर से टूटा:हसनगंज-मोहन मार्ग पर हादसा, केस दर्ज
    Next Article
    यूपी बोर्ड प्रश्नपत्र 13 फरवरी से भेजे जाएंगे:अंतिम तिथि पर DM बैठक में होगा फैसला; 206 केंद्र, 1.51 लाख परीक्षार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment