Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 14 शहरों में बाढ़, स्कूल-मंदिरों में घुसा पानी:लखनऊ के कई इलाके जलमग्न; गोंडा में 30 गांव टापू बने, 25000 लोग फंसे

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश थमने के बावजूद नदियां उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। लखनऊ में सई और गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाराबंकी में पानी सरकारी स्कूलों और मंदिरों तक में घुस गया है। गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। रास्ते पूरी तरह डूब चुके हैं। 25 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ में फंसी हुई है। गलियों में नावें चलाई जा रही हैं। वहीं, बाढ़ के पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। उन्नाव में भी बाढ़ के तेज बहाव में सड़क बह गई है। इधर, यूपी में मानसूनी सीजन खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। इसके असर से लगातार चौथे दिन गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप खिली है। आज कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम की तस्वीरें देखिए… वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 1 जून से 30 सितंबर 2026 के मानसून सीजन में पूरे यूपी में सामान्य बारिश हुई है। आमतौर पर जितनी बारिश होती है, इस साल उससे 8% ज्यादा कुल 802.9 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में औसत से 2% कुल 817 मिमी और पश्चिमी यूपी में 16% ज्यादा 782.7 मिमी बारिश हुई। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवा कारोबारी की बहू छतरपुर आश्रम गईं:कानपुर में भाई बोला- रात को सो नहीं पातीं, रोने लगती है; मर्डर के बाद अकाउंट सीज
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचाया; SIR में दोबारा नाम जुड़वाना आसान; अखिलेश ने अंबानी के करीबी को टिकट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment