Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 जिलों में आंधी-बारिश, 35 में हीटवेव अलर्ट:नौतपा में बदला रहेगा मौसम, गर्मी 8 डिग्री तक कम होने के आसार

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में नौतपा का आज तीसरा दिन है। मौसम के दो रंग नजर आ रहे हैं। पूर्वांचल में आंधी-बारिश के असर से बुधवार सुबह गर्मी थोड़ी कम है। वहीं, बुंदेलखंड में बांदा 47.4°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। पश्चिमी यूपी में भी गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 35 जिलों में हीटवेव (लू) की भी चेतावनी जारी की है। इनमें से 6 शहरों-आगरा, जालौन, झांसी, बांदा, हमीरपुर और महोबा के लिए रेड अलर्ट है। यानी यहां बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। झुलसाने वाली गर्मी के बीच अयोध्या में चलते ऑटो में आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। झांसी में सड़कों को ठंडा रखने के लिए पानी बौछारें डाली जा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में नौतपा में मौसम बदला रहेगा। गर्मी और लू से राहत मिलने के संकेत हैं। क्योंकि, कल यानी 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसमें आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में 6-8°C तक की गिरावट आ सकती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें तस्वीरें देखिए… यूपी में कहीं बारिश और कहीं भीषण गर्मी क्यों? मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:इजराइल विरोध की वजह से अमेरिकी सांसद पाकिस्तान से नाराज, कहा- अब्राहम समझौते पर ट्रम्प को जल्द जवाब दो
    Next Article
    होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ऑफिस जा रहा था, उम्र-36 साल, पत्नी-दो बच्चे; पिता कैंसर पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment