Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 19 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट:अफगानिस्तान में एक्टिव विक्षोभ से बदला प्रदेश का मौसम, अयोध्या रहा सबसे गर्म

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के 19 जिलों में कल तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान से आने वाली ठंड हवाओं के कारण मौसम बदला है कई जिलों में ओले पड़े हैं तो कहीं पर कोहरे दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बारिश-आंधी की तस्वीरें… क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। कल तक इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर,रायबरेली, अंबेडकरनगर,अयोध्या,सीतापुर, गोंडा,बलिया, ग़ाज़ीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर किसानों के लिए सरकार ने जारी किया आदेश बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसलों के खराब होने पर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं। कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो उसे क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे करके रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को होगा नुकसान, कैसे बचाव करें? कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। -----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी:पाकिस्तान आतंकवाद प्रभावित देशों में टॉप पर; आतंकी हमलों की संख्या में भी 22% गिरावट
    Next Article
    क्रिकेट मैच खेलते समय 30 साल के बैट्समैन की मौत:शाहजहांपुर में बैटिंग करते वक्त सीने में दर्द हुआ, ग्राउंड पर गिरे...फिर उठे नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment