Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे; रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकाला

    1 day ago

    1

    0

    हापुड़ में सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों के समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर… बांदा में 60.45 लाख की कोडीन सिरप पकड़ी, 4 गिरफ्तार; दिल्ली से लाई गई थी खेप बांदा में पुलिस टीम ने अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर एक डीसीएम से करीब 60 लाख 45 हजार रुपए कीमत की कोडीन सिरप बरामद की। डीसीएम में 250 पेटियों में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें थीं। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। यूपी एसटीएफ को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप डीसीएम के जरिए बिसंडा क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। एसटीएफ ने डीसीएम को ट्रेस करना शुरू किया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उत्तरी गोल चौराहे के पास डीसीएम को घेरकर रोक लिया गया। डीसीएम के पीछे चल रही एस्कॉर्ट कार को भी टीम ने पकड़ लिया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में स्कूल बस ने मासूम को कुचला, मौत-CCTV: बड़ी बहन को बस में बैठाने गई थी मां मेरठ में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचल दिया। बच्चा अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान वह बस के पहिए के नीचे आ गया। लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि करीब 2 घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोगों ने थाने के सामने बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला मवाना के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… फतेहपुर में जीजा को पीटकर मार डाला, ससुराल में तलवार से पांच लोगों पर किया था हमला फतेहपुर में एक जीजा ने बुधवार रात सोते समय अपने ससुरालियों पर तलवार से हमला कर दिया। चीखें सुनकर मौके पर घरवाले और पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों ने देखा कि जीजा के हाथों में खून से सनी हुई तलवार थी। अंदर जाकर देखा तो 5 लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। यह देखकर पड़ोसियों और घरवालों ने जीजा को पकड़ लिया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घरवालों ने आरोपी के एक साले, सरहज और तीन भतीजों को फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से सभी को कानपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जीजा तलवार लेकर ससुराल पहुंचा था। उसने रात में सोते समय परिवार के सदस्यों पर हमला किया। हत्या की सूचना मिलने पर औंग थाना पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर रायबरेली में ईंट से कूचकर भाई की हत्या:ड्यूटी जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर हमला; शादी के 6 महीने बाद उजड़ा परिवार रायबरेली में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने ईंट से कूचकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़ा भाई अनूप गांव के बाहर पहले से घात लगाकर बैठा था। रवि के वहां पहुंचते ही उसने उसके सिर पर ईंट से कई वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव की है। गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर के चार बेटे अखिलेश, अनिल, अनूप और रवि हैं। बताया गया है कि रवि रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही पहले से मौजूद अनूप ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि अनूप ने रवि के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। रवि गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रवि को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी अनूप की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर कानपु में दरोगा ने मिठाई दुकानदार को थप्पड़ जड़े, कॉलर पकड़कर घसीटा कानपुर के काकादेव में आईजीआरएस की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दरोगा ने मिठाई दुकानदार को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार से रुपये की मांग की। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी सचिन दीक्षित की गीता नगर क्रासिंग के पास ब्रजवासी मिठाई की दुकान है। उनके भाई मनोज ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी डालचंद्र राजपूत दो सिपाहियों के साथ दुकान पहुंचे। वह उनके और पिता बद्री प्रसाद दीक्षित के बारे में पूछने लगे। जिस पर भाई ने चौकी प्रभारी से बात पूछी तो उन्होंने शिकायती पत्र आने की जानकारी दी। आरोप है कि भाई ने उनसे शिकायत के बारे मे पूछा तो चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। साथ ही शिकायत खत्म करने के लिए रुपये की मांग की। जिसका विरोध भाई ने किया तो चौकी प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ जड़े। इतना ही नहीं भाई का कॉलर घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों को भीड़ एकत्रित होने लगी तो जिस पर पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसीपी कर्नलगंज आकांक्षा पांडेय को मामले की जांच सौंपी गई। पढ़ें पूरी खबर IAS रिंकू सिंह राही को शासन का नोटिस; आचरण को लेकर शिकायतें, 15 दिन में मांगा जवाब जालौन की उरई तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही की कार्यशैली और आचरण को लेकर प्रदेश शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन ने 20 अगस्त 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में रिंकू सिंह राही से 15 दिनों में अपना लिखित पक्ष देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार फैसला लेने की बात कही गई है। शासन ने नोटिस में डीएम के लेटर के साथ एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और एएसपी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट का हवाला दिया है। इसमें विभिन्न संघों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों की ओर से रिंकू सिंह राही के खिलाफ की गई शिकायतों का जिक्र है। शासन ने जांच में सामने आए सबूतों को शुरुआती तौर पर गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली, 1968 के नियम-3 के उल्लंघन माना है। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में IB अधिकारी बन मांगे 15 करोड़, बोला- केस सेटल करा दूंगा, 55 लाख वसूले, तीन गिरफ्तार गाजियाबाद में बड़े अधिकारी बनकर डराने-धमकाने और नोटिस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.92 लाख रुपए, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी विकास मित्तल ने पुलिस से शिकायत की थी। विकास के मुताबिक, उनकी दिल्ली स्थित फर्म ‘ए टू जेड’ को सीबीआई की ओर से एक नोटिस मिला था। इसी नोटिस को लेकर कुछ लोग उनके संपर्क में आए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता रांका से मिले:लखनऊ के बंद कमरे में डेढ़ घंटे बातचीत; बाहर निकलने पर बोलने से इनकार किया
    Next Article
    RTO ऑफिस में 10 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा:फतेहपुर में 50 पुलिसवालों के साथ अफसरों ने मारा छापा; मेन गेट बंद कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment