Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RTO ऑफिस में 10 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा:फतेहपुर में 50 पुलिसवालों के साथ अफसरों ने मारा छापा; मेन गेट बंद कराया

    14 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में गुरुवार शाम एडीएम विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने ARTO में छापा मारा। टीम के साथ 3 थानों के 50 पुलिसवाले मौजूद रहे। छापे से ऑफिस में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से भाग गए, जबकि कुछ दलालों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरटीओ ऑफिस में करीब 25 संदिग्ध लोग मिले। पुलिस और अफसरों ने सभी से ऑफिस आने का कारण पूछा। 15 लोगों ने ऑफिस आने का सही कारण बताया, जिस कारण उन्हें जाने दिया गया। 10 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया। छापे की 4 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली गुरुवार शाम करीब 4:25 बजे एडीएम विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय 3 थानों की फोर्स के साथ एआरटीओ पहुंचे। पुलिस ने ARTO परिसर को घेर लिया, तो ऑफिस में भगदड़ मच गई। दलाल इधर-उधर भागने लगे। मेन गेट पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। कार्यालय आए लोगों से आने का कारण पूछा गया। इसके बाद ऑफिस में लगे CCTV की फुटेज खंगाली गई। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कार्यालय में बाहरी लोगों की गतिविधियां किस तरह की थीं। अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका मिली, तो होगी कार्रवाई एडीएम विनय पांडेय ने कहा- जांच के दौरान अगर ARTO कार्यालय के किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाहरी लोगों के कार्यालय में आने और काम कराने से जुड़ी शिकायतों की जांच की जा रही है। ARTO बोले- कार्यालय में बाहरी लोगों से काम नहीं कराया जाता ARTO रंजीत सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में कार्यालय में बाहरी लोगों से काम नहीं कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोग कार्यालय परिसर के बाहर से पकड़े गए हैं। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। एडीएम विनय पांडेय ने बताया- ARTO कार्यालय में बाहरी लोगों से काम कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर छापेमारी की गई। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें दामाद ने सो रहे ससुरालियों को तलवार से काटा, 5-गंभीर, फतेहपुर में लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मारा फतेहपुर में एक दामाद ने ससुराल में साले, सलहज और तीन भतीजों पर तलवार से हमला कर दिया। पहले सो रहे साले के तीन बेटों पर बारी-बारी से तलवार से वार किए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे साले और उसकी पत्नी के सिर और गर्दन पर भी तलवार से वार किए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर उससे तलवार छीन ली। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसको मार डाला। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे; रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकाला
    Next Article
    यूपी में 3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा:5 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन, ढाई-घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे, निगेटिव मार्किंग नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment