Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सरयू में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, मछलियों को दाना डालते समय नदी में गिरी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा भौरीगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) रूप में हुई है। दोनों बहनें घर से करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर पहुंची थीं। वे नदी किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं। इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। सुहानी को नदी में डूबता देखकर बड़ी बहन सुप्रिया उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई। नदी में पानी गहरा होने के कारण वह भी संभल नहीं सकी। देखते ही देखते दोनों बहनें पानी में डूब गईं। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में करंट से पिता-पुत्र की मौत:पेड़ से गिरी डाल उठाने गया बेटा LT लाइन की चपेट में आया; बचाने दौड़े पिता भी झुलसे सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने पाकड़ के पेड़ से गिरी डाल उठाने पहुंचे 17 वर्षीय पीयूष मिश्रा एलटी लाइन की चपेट में आ गए। बेटे को करंट लगा देखकर पिता गीतेश मिश्रा (56) उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज ANTF ने 1 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 5 जिलों में बाराबंकी का गैंग सप्लाई करने वाला था प्रयागराज की एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स (ANTF) यूनिट ने लखनऊ में 1 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन पकड़ी है। टास्क फोर्स ने हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबिक दो भाग निकले। तस्कर से बरामद हुई आधा किलो हेरोइन प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कानपुर में सप्लाई की जानी थी। बाराबंकी का गैंग हेरोइन की तस्करी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में घाट का गुंबद ढहा, एक वकील की मौत:जिला अस्पताल पर 2 घंटे से वकीलों का हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़; दूसरे की हालत गंभीर
    Next Article
    हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत:चंदौली में हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, 3 मजदूर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment