Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में घाट का गुंबद ढहा, एक वकील की मौत:जिला अस्पताल पर 2 घंटे से वकीलों का हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़; दूसरे की हालत गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे राप्ती नदी के घाट पर गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे बैठे एक वकील की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आरोप है कि घटना के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां आलोक अस्थाना की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में आलोक अस्थाना की मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल लाया गया तो बड़ी संख्या में वकील वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित वकीलों ने एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी। करीब 2 घंटे से हंगामा जारी है। मौके पर एसपी सिटी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौजूद है। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर राप्ती नदी किनारे बने गोरक्षनाथ घाट पर हुआ। यहां अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने के लिए 8 से अधिक चबूतरे बनाए गए हैं। इन चबूतरों पर गुंबदनुमा छज्जे भी बने हैं। रविवार को इनमें से एक छज्जा अचानक गिर गया। मृतक वकील की पहचान 45 वर्षीय आलोक अस्थाना के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर डॉक्टरों पर समय से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। कहा- सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने कहा कि रोज यहां 10 लोग मरते, एक और मर जाएगा तो क्या हो जाएगा। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के राप्तीनगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना (45) मूल रूप से कुशीनगर के सन्थू गांव के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 20 साल से दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे थे। परिवार में पत्नी शालिनी, बेटा आदित्य, बेटी सिद्धि और छोटा भाई हैं। उनका बेटा आदित्य पंजाब के एनआईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी सिद्धि ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में है। छोटा भाई बस्ती में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर पर काम करता है। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10 बजे आलोक बाइक से अपने साथी अधिवक्ता विनोद तिवारी के घर गए थे। विनोद की मां का निधन हो गया था। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने राप्ती नदी के गोरक्षनाथ घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान आलोक अस्थाना शक्तिनगर निवासी अधिवक्ता संजय सिंह के साथ घाट पर बने गुंबदनुमा छज्जे के नीचे बैठे थे। इसी दौरान चबूतरे का छज्जा भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया। मलबे में दोनों अधिवक्ता दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस को फोन किया गया था, लेकिन करीब आधे घंटे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को चादर में रखकर ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेजा गया। पत्नी ने डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप अधिवक्ता आलोक अस्थाना की पत्नी शालिनी अस्थाना ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर हालत में उनके पति आलोक और अधिवक्ता संजय सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनका इलाज नहीं किया और सीधे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय आलोक की मौत हो गई। आलोक की मौत के बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, बड़ी संख्या में उनके साथी अधिवक्ता भी एकत्र हो गए। मौत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। शालिनी अस्थाना ने आरोप लगाया कि इलाज के अभाव में उनके पति की मौत हुई। उन्होंने सीएमओ से कई बार संपर्क करने का भी दावा किया। पत्नी के मुताबिक, सीएमओ ने कथित तौर पर कहा कि यहां रोज 10 लोग मरते हैं, एक और मर जाएगा तो क्या हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के सीएमओ और डॉक्टरों ने जानबूझकर इलाज नहीं किया, जिससे उनके पति की मौत हो गई। 2 घंटे से हंगामा जारी उधर, जिला अस्पताल में अधिवक्ताओं का हंगामा करीब 2 घंटे से लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी सीएमओ और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर एसपी सिटी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौजूद है। डीएम बोले- आकाशीय बिजली गिरने की आशंका डीएम दीपक मीणा ने बताया कि राजघाट पर एक परिवार दाह संस्कार के लिए आया था। इसी दौरान अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह गुंबदनुमा बैठने वाले स्थान पर बैठे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से वहां तेज झटका लगा, जिससे स्लैब गिर गया और दोनों अधिवक्ता घायल हो गए। डीएम ने बताया कि आलोक अस्थाना गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि संजय सिंह को भी चोटें आई हैं। इलाज के दौरान आलोक अस्थाना की मौत हो गई। संजय सिंह का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस के पहुंचने में देरी की शिकायत की है। एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम की जांच कराई जा रही है। जांच में अगर किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 2021 में मुख्यमंत्री ने किया था घाट का लोकार्पण जिस गुंबद के गिरने से हादसा हुआ, उसका निर्माण सिंचाई विभाग ने कराया था। गुरु गोरक्षनाथ घाट का लोकार्पण 16 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। घाट के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यही वजह बताई जाती है कि नगर निगम ने अब तक घाट का हैंडओवर नहीं लिया है। हालांकि, नगर निगम की ओर से यहां सफाई का काम कराया जाता है। 27.85 करोड़ रुपए से हुआ था घाट का सुंदरीकरण गुरु गोरक्षनाथ घाट के सुंदरीकरण का प्रस्ताव वर्ष 2019 में तैयार किया गया था। करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपए की लागत से घाट का सुंदरीकरण कराया गया। राप्ती नदी के दूसरी ओर रामघाट का निर्माण भी करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर अंत्येष्टि में आने वाले लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह गुंबदनुमा छत वाले चबूतरे बनाए गए थे। रविवार को इनमें से एक गुंबद गिर गया और उसके नीचे दोनों अधिवक्ता दब गए। घाट पर फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है गुरु गोरक्षनाथ घाट पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। सांसद रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ की शूटिंग भी इसी घाट पर हुई थी। इसके अलावा अन्य फिल्मों की शूटिंग के लिए भी घाट का इस्तेमाल किया गया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में मकान गिरा, पिता-3 बेटियों की दबकर मौत:एक बेटी घायल, परिवार में अकेली बची; 2 महीने बाद शादी होनी है कानपुर में रविवार को मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी बारिश की वजह से सुबह 9.30 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पिता और 4 बेटियां मलबे के नीचे दब गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने चित्रकूट में मंच पर नेताओं को फटकारा, VIDEO:बाढ़ पीड़ितों को राहत चेक बांट रहे थे, नेता फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे थे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सरयू में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, मछलियों को दाना डालते समय नदी में गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment