Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के बांदा में तापमान 48.2°:लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म; एमपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों के 22 शहरों में पारा 45° से ज्यादा

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में मंगलवार को पारा 45°C के पार पहुंच गया। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूरे मई में MP के कई शहरों में तापमान 45°C से ज्यादा रहेगा। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 48.2°C था। यहां बीते दो पारा 46°C तक पहुंचा था। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C रहा था। यह यहां के इतिहास में सबसे ज्यादा था। पूरे यूपी की बात करें तो 22 जिलों में पारा 40°C रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1° रहा, जो 2 साल में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर है, कोई वेदर सिस्टम नहीं आ रहा है। शहरों का तापमान 47°C तक जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगला एक हफ्ता शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर विशाल चक्रवात बना हुआ है। इससे हीटवेव चलेगी। अगले दो दिन के मौसम का हाल… 21 मई: 22 मई: शहरों में फील टेंपरेचर 4°C तक अधिक वास्तविक तापमान और फील टेंपरेचर में हर शहर में औसत 2°C से 4°C तक का अंतर है। क्लाइमेट एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग जो तापमान बताता है, लोगों को उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से होता शहरीकरण है। इससे तापमान में उछाल आ रहा है। फील फैक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 47°C, 22 शहरों में 44°C पार मध्य प्रदेश में मंगलवार को छतरपुर के 2 शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47°C और खजुराहो में 46.4°C रहा। राज्य के 22 शहरों का अधिकतम तापमान 44°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: अगले 5 दिनों तक चलेगी हीटवेव, काशी विश्वनाथ प्रशासन बोला- धूप में मंदिर आने से बचें मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक पूरे प्रदेश में गर्मी रहेगी। आज हीटवेव का 11 जिलों में रेड, 14 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में यलो अलर्ट है। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44°C से 48°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 16 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, पारा 46°C पार; जयपुर में बाड़मेर-जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रातें राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर तेज हो गया है। सिरोही को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। जयपुर में रात की गर्म बनी हुई हैं। मंगलवार को यहां मिनिमम तापमान 31.3°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 3°C तक गिर सकता है तापमान, 42.7°C के साथ कैमूर सबसे गर्म बिहार में आज 33 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है तो अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। मंगलवार को कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान 42.7°C रहा था। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट, चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयां, 14 दिन में दूसरी हेल्थ एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 23 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 47.3°C रहा। बाकी जिलों में भी तापमान 40°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में पहली बार हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, रोहतक में पारा 46.9°C पहुंचा, अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे हरियाणा में इस सीजन हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.9°C रहा। 7 शहरों में का तापमान 45°C रहा था। 25 मई से नौपता शुरू हो रहे हैं। इससे तापमान और बढ़ने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… गर्मियों में हेल्थ का कैसे रखें ख्याल… यह खबर भी जरूर पढ़ें जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War: दुनिया पर फिर गहराएगा युद्ध का संकट, डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी नई डेडलाइन, जानिए कब करने वाले हैं ईरान पर हमला
    Next Article
    बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ:अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment