Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बिजनौर में हाथ पकड़कर प्रेमी जोड़े ने नहर में छलांग लगाई, प्रेमिका बची, युवक डूब गया

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में शादी न मानने पर प्रेमी जोड़े ने नहर में छलांग लगा दी। प्रेमी का ममेरी बहन से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले इसका विरोध कर रहे थे। जिसको लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। मंगलवार दोपहर प्रेमी घर से 50 किलोमीटर दूर मामा के घर पहुंचकर शादी की बात करने लगा। जिसको लेकर घर में विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी कुछ दूर गाड़ी लेकर खड़ा हो गया। प्रेमिका घर से निकलकर प्रेमी की गाड़ी पर बैठ गई। जिसके बाद घर से 500 मीटर दूर दोनों ने जीने-मरने की कसम खाई। कहां- ... फिर प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए नहर में कूदे। उन्होंने लड़की को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन लड़का नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो को बुलाया। जिसके बाद 19 घंटे से युवक की तलाश की जा रही है। मामला शिवाला कलां थाना क्षेत्र स्थिति पोषक नहर का है। पढ़ें पूरी खबर… ₹7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची CBI, अयोध्या समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अनुभाग में हुए सात करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली सीबीआई ने बुधवार को एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में जांच की जा रही है। इसके लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। एक टीम अमेठी में डेरा डाले हुए है, जबकि अन्य टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, अयोध्या और कुशीनगर में संदिग्धों और मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए… चेन्नई से 20 टन माल लेकर नोएडा एयरपोर्ट पहुंची पहली कार्गो फ्लाइट, वाटर कैनन सलामी से स्वागत जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट का सफल संचालन हुआ। चेन्नई से करीब 20 टन मिश्रित कार्गो लेकर मालवाहक फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची। वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान वापस चेन्नई के लिए रवाना हो गया। अफकॉम होल्डिंग्स द्वारा संचालित बोइंग 737-800F मालवाहक विमान खाद्य पदार्थ, ऑटो कंपोनेंट्स, मोबाइल डिवाइस और अन्य कंसोलिडेटेड शिपमेंट लेकर नोएडा पहुंचा था। इस सफल संचालन ने साबित कर दिया कि एयरपोर्ट का कार्गो टर्मिनल पूर्ण रूप से संचालन के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर… सोसाइटी की पार्किंग में कार ने मां-बेटी को रौंदा..VIDEO:नोएडा में 10 मीटर तक घसीटा नोएडा में एक कारोबारी ने कार से सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला और उसकी 5 साल की बेटी को रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद कार में फंसकर मां-बेटी करीब 10 मीटर तक घिसटती हुई चली गईं। साथ में चल रहे पति और बड़ी बेटी बाल-बाल बचे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से पति ने बेटी को कार के नीचे से निकाला। महिला कार के नीचे फंसी रही। आरोपी चालक और लोगों ने 4 मिनट के बाद कार उठाकर महिला को निकाला। इसके बाद मां और बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर… निधिवन मंदिर का ठेका 13 करोड़ में उठा, बांके बिहारी के स्वर्ण-रजत झूले की होगी मरम्मत, हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में 11 मुद्दों पर चर्चा मथुरा में बांके बिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 16वीं बैठक सोमवार देर शाम लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालु सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा और मंदिर संपत्तियों से जुड़े 11 मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे पहले भगवान बांके बिहारी जी महाराज के स्वर्ण एवं रजत झूले, सिंहासन, सीढ़ी सहित अन्य धातु निर्मित धार्मिक सामग्री की मरम्मत कराए जाने पर चर्चा हुई। करीब 200 किलो सोने चांदी से बने झूले के जीर्णोद्वार को लेकर कमेटी ने सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर…. गाजीपुर में पुलिस ने बदमाश के दोनों पैर में गोली मारकर दबोचा, पाक्सो एक्ट के आरोप में चल रहा था फरार गाजीपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह में मुठभेड़ के दौरान पाक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित के दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल वांछित को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, दो खोखा, बाइक और 750 रुपए नकद बरामद किए है। पूरी खबर पढ़िए मेरठ में सोती रही पुलिस, क्राइम रजिस्टर ले गए SSP: फिल्टर टेस्ट में फेल महिला थाने के 19 कर्मियों का तबादला मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय के औचक निरीक्षण में महिला थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। ट्रैक सूट में पहुंचे एसएसपी को थाने के मुख्य गेट और परिसर में कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला, जबकि कार्यालय में एक महिला सिपाही कुर्सी पर सोती मिली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी कार्यालय से क्राइम रजिस्टर भी अपने साथ ले गए, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में जब एसएसपी ने थाना प्रभारी से क्राइम रजिस्टर मांगा तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रजिस्टर एसएसपी ही अपने साथ ले गए थे। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने महिला थाने में तैनात 19 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का तबादला कर कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर है:सपा में टूट होने वाली है, रामगोपाल यादव ने शाह को चिट्‌ठी दे दी है
    Next Article
    यूपी में साल में 2 बार TET परीक्षा होगी:सुप्रीम कोर्ट ने एक साल मोहलत बढ़ाई; 1.86 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment