Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फतेहपुर में सीएम रैली में ड्यूटी करने जा रहे सिपाही की मौत, खड़े कंटेनर में घुसी बाइक

    12 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर सीएम के आगमन से ठीक पहले सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सीएम की जनसभा की ड्यूटी के लिए बाइक से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। तभी आज सुबह 7 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। कंटेनर की बॉडी से सिपाही की छाती की हड्‌डी चूर–चूर हो गई। जगह–जगह लोहे के कोने छाती में घुस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़िए… प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: संतकबीरनगर में शादी में देरी से परेशान किया सुसाइड, एक साल से अफेयर था संतकबीरनगर के सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार देर रात एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के लिलहवा चमुखा निवासी अर्जुन (20) पुत्र रामसूरत के रूप में हुई है। वह मैकेनिक का काम करता था। युवती की पहचान संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाडाड़ निवासी लक्ष्मीना (19) पुत्री खरबान के तौर पर की गई है। पढ़ें पूरी खबर मायावती बोलीं- भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवाओं में आक्रोश, सरकार-विपक्ष दोनों सियासत कर रहे बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को X पर लिखा-शिक्षा सुधार को छोड़कर सरकार और विपक्ष सिर्फ सियासत कर रहे हैं। परीक्षाओं में पारदर्शिता की युवाओं की मांग को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। कई परीक्षार्थियों के मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसी घटनाओं ने भी चिंता बढ़ाई है। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से स्थिति गंभीर हो गई। सरकार पेपरलीक होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कर रही है, लेकिन असली जरूरत ऐसी व्यवस्था विकसित करने की है जिससे भविष्य में पेपरलीक न हों। पूरी खबर पढ़िए अमेठी में मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, स्पीड धीमी होने पर टला बड़ा हादसा अमेठी में शनिवार सुबह सवा 5 बजे मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। हादसा सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हुआ, जब मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी टीम ट्रैक को जल्द बहाल करने में जुटी है। ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। तब तक इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग प्रभावित रहेगी। पढ़िए पूरी खबर चंदौली में पुलिस ने दौड़ाया तो तस्कर 32 फीट ऊंचे पुल से कूदा, मौत; दूसरा साथी पकड़ा गया चंदौली में पुलिस से बचने को भाग रहे पशु तस्कर की 32 फीट ऊंचे पुल से कूदने के बाद मौत हो गई। तस्कर की पहचान आजमगढ़ के काजू के रूप में हुई है। दूसरे साथी को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप गाड़ी भी पकड़ ली है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर वाहन पर गोवंश की खेप लेकर जाने वाले हैं। शनिवार तड़के 4 बजे बलुआ थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। दो तस्करों ने पुल से छलांग लगा दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में ट्रेन से 7.11 करोड़ का गोल्ड बरामद; बांग्लादेश से तस्करी करके दिल्ली ले जाया जा रहा था, ब्रह्मपुत्र मेल में महिला को पकड़ा वाराणसी के डीडीयू जंक्शन से एक महिला को 7.11 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 5:30 बजे महिला को पकड़ा गया। उसके बाद उससे पूछताछ की गई। इसके बाद DRI ने शुक्रवार को उसे वाराणसी कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। DRI के अधिकारियों ने महिला के पास मिले सोने की जांच कराई तो विशेषज्ञों ने शुद्धता 99.5 प्रतिशत बताई। सोना बांग्लादेश से बंगाल लाया गया। उसके बाद कूच बिहार से महिला ने ट्रेन पकड़ी। यह सोना दिल्ली ले जाया जा रहा था। एसी-2 कोच से पकड़ी गई महिला मधु शर्मा, हुगली (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है। उसके पास सोने की 42 बार और 20 कट पीस मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में दो बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, गोकशी की तैयारी में थे, दोनों पर 32 से अधिक मुकदमे मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस और गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्रा निवासी अकरम और नौचंदी निवासी शादाब उर्फ दानिश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो गोवंश को मुक्त कराया। कब्जे से तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में दो कारों की टक्कर, पांच लोग घायल; टाटा पंच पलटते हुए 50 फीट तक गई, दूर तक बिखरे पार्ट्स वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार देर रात दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा पंच करीब 50 फीट तक पलटती चली गई और रोड के रैम्प में फंसकर रुक गई। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ब्रेजा में सवार लोहता थाना क्षेत्र के मौढ़ेला निवासी प्रशांत कुमार शाह, मडुवाडीह के भुल्लनपुर निवासी यथार्थ गोस्वामी और सुंदरपुर निवासी मनीष पांडेय घायल हुए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत:नई पीढ़ी रात में जागती हैं, तभी पीएम को रात में भाषण देना पड़ा
    Next Article
    धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर लखनऊ में जश्न:युवाओं ने प्रदर्शन वाले पोस्टर फाड़े, मेलोडी टॉफी बांटी; नगीना सांसद लीड कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment