Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) से मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तीन छात्राएं हॉस्टल से भाग गईं। नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थानों की पांच पुलिस टीमें जांच में जुट गईं। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे तक तीनों छात्राओं को बिहार से बरामद कर लिया। तीनों छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में रखकर काउंसिलिंग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में दो गोतस्करों से मुठभेड़, एक अरेस्ट:पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चलाई सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में बुधवार रात गोकशी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सांपलाखत्री गांव के जंगल में टीम पहुंची थी। वहां दोनों आरोपी गोवंश के पास गोकशी की तैयारी कर रहे थे। मौके से जिंदा गोवंश, तमंचा, कारतूस, बाइक और उपकरण बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में 1.13 करोड़ की ठगी:निवेश के नाम पर लगाया पैसा, निकालने के कहने पर ठगों ने संपर्क तोड़ा नोएडा में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपए ठग लिए। जालसाजों ने वॉट्सऐप पर संपर्क कर उन्हें निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में 50 हजार रुपए निवेश कराने के बाद 9 हजार रुपए का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद कारोबारी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए जालसाजों के खातों में 1.13 करोड़ रुपए जमा कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश नेताओं के बयानों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं:सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी; भाजपा विपक्ष के बयानों को हथियार कैसे बनाती है
    Next Article
    छात्रा बोली- मोहल्ले का लड़का राह चलते किस करता है:कहता है बर्बाद कर दूंगा; गाजियाबाद में 8 महीने से थाने के चक्कर काट रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment