Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:जालौन में ईंट लदा ट्रक एक्सप्रेस-वे से गिरा, आग लगने से चालक-क्लीनर जिंदा जले

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बुधवार (4 नवंबर) तड़के भीषण हादसा हो गया। मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के जले हुए कंकाल ट्रक से बाहर निकाले जा सके। पुलिस के मुताबिक, ट्रक मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 3 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 209.2 के पास चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। ट्रक के नीचे गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में सवार चालक और क्लीनर अंदर ही फंस गए। पढ़ें पूरी खबर शंकराचार्य ने गृहमंत्री के बयान पर जताई आपत्ति:बोले-अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, सत्य और धर्म पर टिका था यूपी में भाजपा सरकार की स्थिति की तुलना अंगद के पैर से करने पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंगद का पैर सत्ता या अहंकार के बल पर नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म और न्याय की शक्ति के आधार पर स्थिर था। धर्मग्रंथों के प्रसंगों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना उनका सरलीकरण है। शंकराचार्य ने कहा कि अंगद ने रावण की सभा में स्पष्ट किया था कि उनका पैर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धर्म, सत्य और न्याय की नीति के कारण अडिग था। ऐसे धार्मिक रूपकों को अपनी सुविधा के अनुसार प्रस्तुत करना धर्म का सम्मान नहीं है। पढ़ें पूरी खबर आगरा कॉलेज में 41 पेड़ कटवाने पर प्राचार्य पर केस:NGT के निर्देश पर कार्रवाई, बिना अनुमति काटे गए पेड़ आगरा कॉलेज में निर्माण कार्य के दौरान 41 पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया है। वन अपराध संख्या 08/शहर/2025-26 के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है। यह कार्रवाई पर्यावरण कार्यकर्ता अपूर्व शर्मा की शिकायत के बाद हुई। शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। जांच में 39 विलायती बबूल, एक लिसोड़ा और एक पापड़ी का पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। पढ़ें पूरी खबर जलौन में वकील हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों पैरों पर गोली मारी, एक लाख का इनामी था जालौन के कालपी बार संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाश मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ये मुठभेड़ मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब 2:45 बजे जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में हुई। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पर पैरों पर गोली मारी। जिसके बाद वो गिर गया। पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया है। बदमाश मोनू पर मंगलवार को ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में 20 राज्यों के 200 बच्चों से सजी छात्र संसद; अखिलेश यादव और अमित शाह में नई शिक्षा नीति पर तीखी बहस गोंडा में दो दिन तक उत्तर प्रदेश छात्र संसद ‘प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड’ समारोह चला। इस दौरान दो दिनों तक नई शिक्षा नीति पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई। अखिलेश यादव और गृह मंत्री अमित शाह का रूप लिए बच्चों ने अपने-अपने तर्क रखे। दो दिनों तक सदन जैसी बहस हुई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सम्मानित किया। मंगलवार शाम 6 बजे छात्र संसद का समापन हो गया। कार्यक्रम में 20 राज्यों के 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर स्पेशल TET में AI कैमरे से पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, 87.92% ने दी परीक्षा यूपी में मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) 2 पालियों में हुई। प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों पर हुई परीक्षा में 87.92% अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में बने AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों पर लगे कैमरों के जरिए नजर रखी गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर AI तकनीक की मदद से दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी बार-बार मायके जाती थी, पति ने हत्या कर दी:शाहजहांपुर में बहलाकर ससुराल से घर लाया, गोली मारी; 3 साल पहले लव-मैरिज की थी
    Next Article
    अमित शाह अयोध्या दीपोत्सव में नहीं आएंगे:अखिलेश के 'मैं सीधे सीएम बनूंगा' बयान पर राजभर बोले- हार दिखने लगी क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment