Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी नदीम खान (19) को पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। नदीम को 16 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने शहर में 2 चोरियां की थीं। पुलिस उसे मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई थी, जहां से नदीम फरार हो गया था। 13 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा मऊ में 48 श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार सुबह पेड़ से टकरा गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सवार अयोध्या से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुआ।। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला सिपाही से 4.62 लाख का फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा कानपुर में महिला सिपाही के साथ 4.62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सिपाही के मुताबिक, साइबर ठग ने निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर उसे फंसाया। एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उस पर उसका अकाउंट बनवाया। इसके जरिए उससे कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद जब उसने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह पैसे नहीं निकाल सकी। तब जाकर उसे ठगी का पता चला। सिपाही ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में जाटों का 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट':महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण होगा; भगवंत मान और हनुमान बेनीवाल आएंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार:एक दिन पूर्व बरामद हुआ था प्रतिबंधित मांस, स्कॉर्पियो और बुलेट से करता था मांस की सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment